अपडेटेड 23 March 2024 at 12:29 IST
Faridabad Lok Sabha Seat: बदले समीकरण में जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे BJP उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर?
Faridabad Seat : हरियाणा की फरीदाबाद लोकसभा सीट हॉट सीटों में से एक, चुनाव में BJP से मैदान में फिर कृष्णपाल गुर्जर को उतारा गया है।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Faridabad Lok Sabha Election : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए काउंट डाउन चल रहा है। सभी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच अपनी पैठ बनाने पहुंच रहे हैं। दिल्ली से सटे होने की वजह से हरियाणा की फरीदाबाद लोकसभा सीट हाई प्रोफाइल बताई जाती है। जहां हमेशा से जाट और गुर्जर जाति का दबदबा रहा है, जो चुनाव में अहम भूमिका निभाते हैं। वहीं, हरियाणा में लोकसभा चुनाव छठे चरण में होने जा रहे हैं। जहां सभी 10 लोकसभा सीटों पर 25 मई को वोटिंग होगी, इसी कड़ी में फरीदाबाद में भी वोटिंग होगी।
बीजेपी के कृष्णाल गुर्जर यहां दो बार से सांसद हैं और बीजेपी ने एक बार फिर फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर को तीसरी बार टिकट दे दिया है। ऐसे में उन्हें हैट्रिक की चुनौती का सामना करना होगा। बता दें वर्तमान में कृष्णपाल गुर्जर केंद्र की मोदी सरकार में बिजली और भारी उद्योग राज्य मंत्री हैं।
कृष्णपाल गुर्जर को अकेले ही मिले 9 लाख से ज्यादा वोट
2019 के लोकसभा चुनाव में फरीदाबाद सीट पर 27 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। वहीं कई ऐसे प्रत्याशी भी रहे जिन्हें 500 से भी कम वोट मिले। लेकिन कृष्णपाल गुर्जर ने अकेले ही 9,13,222 वोट हासिल करके बड़ी जीत हासिल की, कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना को उस वक्त 2,68,327 वोट मिले थे।
कृष्णपाल ने बड़े अंतराल से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया
कृष्णपाल गुर्जर केंद्र की वर्तमान मोदी सरकार में बिजली और और भारी उद्योग राज्य मंत्री हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना को हराकर जीत हासिल की थी। 2014 लोकसभा चुनाव में कृष्णपाल गुर्जर को 6,52,516 वोट मिले और कांग्रेस उम्मीदवार अवतार सिंह भड़ाना को 1,85,643 वोट मिले थे।
Advertisement
चुनाव से ठीक पहले जेजेपी और बीजेपी हुए अलग
हरियाणा में पिछले विधानसभा चुनाव के बाद जेजेपी ने बीजेपी को समर्थन देकर यहां सरकार बनाई थी। लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दोनों दल अलग हो गए हैं, लेकिन दोनों के बीच कोई बहस नहीं देखी जा रही। वहीं, आम आदमी पार्टी इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन में है।
यह भी पढ़ें : JNU Elections: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में वोटिंग जारी…सुरक्षा कड़ी; ये स्टूडेंट्स मैदान में उतरे
Advertisement
ऐतिहासिक शहर फरीदाबाद हाई प्रोफाइल सीट
एनसीआर का हिस्सा होने के चलते फरीदाबाद लोकसभा सीट खास सीटों में से एक है। फरीदाबाद के अंतर्गत 9 विधानसभा सीट आती हैं जिनमें फरीदाबाद एनआईटी, बल्लभगढ़, पलवल, हथीन, होडल, पृथला, बड़खल, फरीदाबाद और तिगांव शामिल हैं। दिल्ली से सटा फरीदाबाद देश की बड़ी इंडस्ट्रियल जगहों में से एक है। यह हरियाणा के सबसे पुराने जिलों में से एक है। सूरजकुंड, बदखल झील, रानी की चत्री फरीदाबाद में मुख्य पर्यटन स्थल हैं। फरीदाबाद लोकसभा सीट 1977 में अस्तित्व में आई थी। वहीं बाबा फरीद की नगरी रही फरीदाबाद ऐतिहासिक शहर भी है और दिल्ली से सटे होने की वजह से फरीदाबाद हाई प्रोफाइल सीट है।
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 23 March 2024 at 12:29 IST