अपडेटेड 28 March 2024 at 20:24 IST

जेल में बंद आजम खान सपा के लिए लोकसभा चुनाव में कैसे करेंगे प्रचार? स्टार प्रचारकों में शामिल, List

Lok Sabha Elections: सपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में आजम खान का भी नाम है, जो जेल में सजा काट रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Azam Khan
Azam Khan | Image: PTI/ File Photo

Lok Sabha Elections: सपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें आजम खान का भी नाम शामिल है। आपको बता दें कि इस लिस्ट में अखिलेश यादव, शिवपाल यादव स्टार प्रचारक, प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी चुनावी प्रचार करेंगे। स्टार प्रचारकों की सूची में डिंपल यादव, जया बच्चन के अलावा शाहिद मंजूर, महबूब अली भी स्टार प्रचारक बने हैं।

भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री मोदी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। चालीस नामों की इस सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और 10 केंद्रीय मंत्री शामिल हैं।

इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री और झालावाड़ से विधायक वसुंधरा राजे और पूर्व विधायक राजेंद्र राठौड़ और सतीश पूनियां का भी नाम है।

मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर उपलब्ध सूची के अनुसार भाजपा ने जिन केंद्रीय मंत्रियों को राजस्थान में प्रचार की जिम्मेदारी दी है उनमें अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, भूपेन्द्र यादव, अर्जुनराम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी शामिल हैं।

Advertisement

राजस्थान समेत पांच राज्यों के मुख्यमंत्री भी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। इनमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम हैं। स्टार प्रचारकों की सूची में राज्य के कई नेता भी शामिल हैं, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी, राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी और राजेंद्र गहलोत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी और सतीश पूनिया और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ हैं।

इसी तरह उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा, खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के भी नाम स्टार प्रचारकों की सूची में हैं। राज्य के भाजपा विधायकों में से केवल तिजारा से विधायक बाबा बालकनाथ को स्टार प्रचारक बनाया गया है।

Advertisement

भाजपा ने राजस्थान में लोकसभा चुनाव लड़ रहे अपने छह उम्मीदवारों को भी स्टार प्रचारक बनाया है जिनमें बीकानेर सीट से उम्मीदवार अर्जुन राम मेघवाल, जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत, अलवर से भूपेन्द्र यादव, कोटा से ओम बिरला, बाड़मेर से कैलाश चौधरी और चित्तौड़गढ़ सीट से उम्मीदवार सीपी जोशी हैं।

(इनपुटः PTI भाषा के साथ रिपब्लिक भारत)

ये भी पढ़ेंः महुआ मोइत्रा ईडी के सामने पेश नहीं हुईं, बंगाल के कृष्णानगर में प्रचार में व्यस्त TMC नेता

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 28 March 2024 at 19:08 IST