अपडेटेड 22 March 2024 at 10:33 IST
गुड़गांव लोकसभा सीट पर राव इंद्रजीत सिंह का 15 साल से है कब्जा, BJP फिर मारेगी बाजी?
Gurgaon Lok Sabha: बीजेपी ने एक बार फिर Rao Indrajit Singh पर दाव लगाया है। गुड़गांव से लोकसभा सांसद हैं। जने हरियाणा की गुड़गांव लोकसभा क्यों खास है।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Gurgaon Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान होते ही पूरे देश समेत हरियाणा में भी चुनावी माहौल बना हुआ है। इसी के साथ आचार संहिता भी लागू है। देश में 543 सीटों के लिए चुनाव सात फेज में होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और आखिरी फेज की वोटिंग एक जून को होगी। वहीं 4 जून को नतीजे भी आ जाएंगे। हरियाणा में लोकसभा चुनाव छठे चरण में होने जा रहे हैं।
हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर 25 मई को वोटिंग होगी, इसी कड़ी में गुड़गांव में भी वोटिंग होगी। जहां से बीजेपी ने एक बार फिर राव इंद्रजीत सिंह (Rao Inderjit Singh) पर दाव लगाया है। वर्तमान में वह गुड़गांव से लोकसभा सांसद हैं। खास बात यह है कि राव इंद्रजीत सिंह 15 साल से यहां सांसद बने हुए हैं।
दिल्ली से नजदीक गुड़गांव इंडस्ट्रियल केंद्र है
हरियाणा की गुड़गांव लोकसभा सीट पहली बार 1952 में अस्तित्व में आई थी। गुड़गांव लोकसभा सीट में विधानसभा की टोटल 9 सीटें आती हैं। इन सीटों में बावल, रेवाड़ी, पटौदी, बादशाहपुर, गुड़गांव, सोहना, नूंह, फिरोजपुर झिरका और पुनहाना शामिल है। गुड़गांव हरियाणा के बड़े शहरों में से एक है वहीं हरियाणा का इंडस्ट्रियल और वित्तीय केंद्र भी है। यह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सिर्फ 30 किलोमीटर दूर है।
2019 में राव इंद्रजीत सिंह ने मारी बाजी
गुड़गांव लोकसभा सीट से BJP के राव इंद्रजीत सिंह (Rao Indrajit Singh) ने जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 8,81,546 वोट मिले। उन्होंने अपने कॉम्पिटिटर कांग्रेस के अजय सिंह यादव को 3,86,256 वोटों से हराया था, कांग्रेस के अजय सिंह यादव को 4,95,290 वोट मिले थे।
Advertisement
2014 में राव इंद्रजीत ने गुड़गांव से जीत दर्ज की
हरियाणा के गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र में 2014 में भी राव इंद्रजीत सिंह को ही चुना गया था। उन्हें 6,44,780 वोट मिले थे। उस वक्त वह बीजेपी में आ गए थे। उन्होंने जाकिर हुसैन को 2,74,722 वोटों से हराया था। जाकिर हुसैन को 2014 लोकसभा चुनाव में 3,70,058 वोट मिले थे।
गुड़गांव का शीतला माता मंदिर प्रसिद्ध है
गुड़गांव बीते कुछ वक्त में जबरदस्त इंडस्ट्रियल हब बनकर उभरा है। यहां का शीतला माता मंदिर सबसे खास है भारत भर से यहां लोग कुलदेवी माता की पूजा करने आते हैं। बता दें गुड़गांव का नाम हिन्दू ग्रंथो में भी मिलता है। गुड़गांव गुरु द्रोणाचार्य का गांव है। यहीं पर गुरु द्रोणाचार्य ने पांडवों और कौरवों को शिक्षा दी थी।
Advertisement
यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव: 10-5-2 रुपए के सिक्के लेकर फॉर्म भरने पहुंचा निर्दलीय उम्मीदवार, जमा किए 25 हजार
ब्रिटिश राज में गुड़गांव का है जिक्र
अंग्रेजों ने इसका नाम गुड़गांव रखा था, लेकिन 2016 मनोहर लाल खट्टर सरकार ने फिर से इस जिले का नाम बदलकर गुरुग्राम कर दिया। गुरुग्राम में दमदमा झील, पटौदी पैलेस, किंगडम ऑफ ड्रीम्स के अलावा कई अच्छे पर्यटन स्थल हैं। प्राचीन में महाभारत काल, फिर मुगल काल और बाद में ब्रिटिश राज में भी गुड़गांव का जिक्र बताया जाता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 21 March 2024 at 16:50 IST