Advertisement

Updated April 21st, 2024 at 18:37 IST

'बेटियों का मंगलसूत्र बेच देगी कांग्रेस...' मेनिफेस्टो पर पीएम मोदी ने विपक्ष को सुनाई खरी-खरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में विजय शंखनाद रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

Reported by: Deepak Gupta
PM Narendara Modi
PM Narendara Modi | Image: X- @BJP4India
Advertisement

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का मतदान हो चुका है। बाकी दूसरे चरण के लिए धुंआधार प्रचार जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में विजय शंखनाद रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

कांग्रेस के घोषणापत्र पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस बार कांग्रेस का मैनिफेस्टो चेक करिए। अगर कांग्रेस की सरकार बनेगी तो सबकी प्रॉपर्टी चेक की जाएगी। सबका सोना, चांदी, चेक करेंगे, आपकी संपत्ति को ऐठना का किसी को अधिकार है क्या ? ये कांग्रेस वाले महिलाओं का सोना, मंगलसूत्र तक बेच देंगे। ये संपत्ति उनको बांटेगे जिनके बच्चे ज्यादा है, ये कांग्रेस का मैनिफेस्टो कह रहा है। उनको बांटेंगे जिनको मनमोहन सरकार बोलती थी कि देश की संपत्ति का पहला हक मुसलमानो का है, 
ये कांग्रेस की नक्सल सोच है।

Advertisement

अवसरवादिता में घिरी कांग्रेस पार्टी- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि स्वार्थ और अवसरवादिता में घिरी कांग्रेस पार्टी की हालत ऐसी हो गई है कि आजादी के बाद पहली बार दिल्ली में जो कांग्रेस का शाही परिवार रहता है वह कांग्रेस को वोट नहीं देगा। जहां इस शाही परिवार के लोग रहते हैं वहां कांग्रेस चुनाव ही नहीं लड़ रही है।

Advertisement

INDI गठबंधन के नेता अपने बच्चों को फिट करने में लगे- पीएम मोदी

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस जैसी पार्टियों को आपकी परवाह नहीं है, कांग्रेस जैसी पार्टियां सिर्फ अपनी संतान के लिए काम करती हैं। कांग्रेस पार्टी के सारे नेता, INDI गठबंधन के नेता अपने बच्चों को फिट करने में लगे हैं। मोदी आपके संतानों के भविष्य के लिए खप रहा है।

कांग्रेस की दुकान में भ्रष्टाचार ही बिकता है- पीएम मोदी

Advertisement

भाजपा गरीब कल्याण के लिए समर्पित है, भाजपा ईमानदारी से काम करती है, लेकिन कांग्रेस की दुकान में भ्रष्टाचार ही बिकता है। कांग्रेस ने हमेशा दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों को डराया और आज भी भांति-भांति के डर और झूठ फैला रहे हैं, लेकिन अब इनका झूठ नहीं चल रहा है।

इसे भी पढ़ें : 'खराब हुई तो चिल्लाना मत...' ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी ने आर्टिस्ट से की अपील, बनाई वॉल पेंटिंग

Advertisement

Published April 21st, 2024 at 18:25 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

11 घंटे पहलेे
18 घंटे पहलेे
20 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo