AAP से गठबंधन पर कांग्रेस नेताओं का फूट रहा गुस्सा, नसीब सिंह ने पार्टी छोड़ी, कहा- हमारे साथ 35...

नसीब सिंह ने आरोप लगाया कि केजरीवाल कांग्रेस कमेटी को जेल से चला रहे हैं। हमारे नेताओं के बारे में इन्होंने (AAP) ओछी भाषा का इस्तेमाल किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Naseeb Singh left Congress
Naseeb Singh left Congress | Image: @naseebsinghmla

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस को झटके पर झटका लग रहा है। कांग्रेस एक झटके से उबर नहीं पाती तब तक उसे दूसरा झटका लग जाता है। बीते दिनों ही दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के पद से अरविंदर सिंह लवली ने इस्तीफा दिया था कि आज पार्टी के दो बड़े नामों ने प्राथमिक सदस्यता छोड़ दी है। इनकी चिट्ठी में भी आम आदमी पार्टी से गठबंधन पर नाराजगी झलकती है। इनमें से एक पूर्व विधायक नीरज बसोया और दूसरे नसीब सिंह हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र में नेताओं से आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ गठबंधन पर नाराजगी जताई है। पार्टी से इस्तीफे के बाद नसीब सिंह ने आरोप लगाया कि केजरीवाल कांग्रेस कमेटी को जेल से चला रहे हैं। हमारे नेताओं के बारे में इन्होंने (AAP) ओछी भाषा का इस्तेमाल किया। इन्होंने हमारे नेता सोनिया गांधी और शीला दीक्षित को जेल में डालने की बात की।

कांग्रेस कार्यकर्ता हमसे सवाल कर रहे हैं- नसीब सिंह

नसीब सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस के कार्यकर्ता  हम लोगों को सवाल पूछ रहे हैं, जिस पार्टी ने झूठा प्रोपेगेंडा करके हमको खत्म किया, हम उनके लिए काम नहीं कर सकते हैं। हमारा जमीर नहीं मारा है, हमारे पास अभी सिद्धांत हैं। सोनिया गांधी के पार्टी की कमान छोड़ने की बाद का हाल हमसे देखा नहीं जा रहा है। हम 30-35 के करीब पूर्व एमएलए और नेता हैं, हम सब मिलकर संघर्ष करेंगे।

Advertisement

AAP प्रोपेगेंडा पार्टी है- नसीब सिंह

इस्तीफे के बाद उन्होंने कहा कि प्रोपेगेंडा पार्टी (AAP) को भरूच की सीट दे दी गई। अहमद पटेल ने पूरी जिंदगी कांग्रेस के लिए न्यौछावर की, उनके बच्चों की नहीं सुनी गई। वो सीट इस प्रोपेडेंगा पार्टी को दे दी है। इन (AAP) लोगों ने भाषा की मर्यादा को खत्म किया है। जिन लोगों ने भाषा की मर्यादा तोड़ी, हम उनके साथ बैठने के लिए तैयार नहीं है।

Advertisement

कैसे-कैसे लोग कांग्रेस चला रहे हैं-  नसीब सिंह

पार्टी के पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि आज सत्ता के मोह में इतना गिर गए हैं। आप समझिये, आज कैसे लोग कांग्रेस को चला रहे हैं, वो लोग कांग्रेस को चला रहे हैं जो कमलनाथ, गुलाम नबी आजाद को गालियां देते हैं। इन्होंने कांग्रेस को बर्बाद कर दिया है। शर्म आनी चाहिए, ये डूबोकर जाएंगे। इससे पहले ये डूबे, हम इसमें अपनी भागीदारी नहीं दे सकते हैं,  हमने इसे खून-पसीने से सींचा है। 

इसे भी पढ़ें: चुनाव से पहले कांग्रेस को झटके पे झटका, लवली के बाद दो बड़े नेताओं ने दिया इस्तीफा

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड