अपडेटेड 8 March 2024 at 20:02 IST

अमेठी से राहुल गांधी का पलायन, वायनाड से लड़ेंगे चुनाव; जानें कांग्रेस के लिए कितनी सुरक्षित है सीट

Congress First List : 2009 में परिसीमन के बाद से कांग्रेस लगातार जीत रही है। अधिक अल्पसंख्यक वोटर होने के कारण ही वायनाड राहुल गांधी के लिए सुरक्षित है।

Follow : Google News Icon  
smriti irani and rahul gandhi
अमेठी से राहुल गांधी का पलायन | Image: ANI/File

Congress First List : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बाद कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी करदी है। कांग्रेस ने पहली सूची में राहुल गांधी समेत 39 उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। राहुल गांधी अमेठी नहीं, केरल की वायनाड लोकसभा सीट से फिर चुनाव लड़ेंगे। राजनांदगांव से कांग्रेस ने भूपेश बघेल को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने बताया कि पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की हैं। जिसमें 15 सामान्य वर्ग से और 24 लोग SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक वर्ग से है। कांग्रेस की पहली लिस्ट में दिलचस्प बात ये है कि राहुल गांधी ने गांधी परिवार की पारिवारिक सीट अमेठी को छोड़ दिया है। पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को अमेठी से बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी से करारी हार मिली थी।

वायनाड का गणित

केरल के 20 लोकसभा क्षेत्र में से वायनाड एक है। वायनाड में सात विधानसभा क्षेत्र हैं। राहुल गांधी को पिछले चुनाव में 7 लाख 6 लाख 367 वोट मिले थी, जबकि सीपीआई के पीपी सुनीर को 2 लाख 74 हजार से अधिक वोट मिले थे। राहुल गांधी 4 लाख 31 हजार से अधिक वोट के साथ चुनाव जीता था। पिछले चुनाव में राहुल गांधी के लिए अमेठी से जीतना मुश्किल माना जा रहा था। जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस के लिए सुरक्षित सीट वायनाड से चुनाव लड़ा था।

वायनाड सीट अमेठी से ज्यादा सेफ कैसे?

वायनाड सीट पर 2009 में परिसीमन के बाद से कांग्रेस लगातार जीत रही है। इसके अलावा राहुल गांधी के चुनाव लड़ने का असर कर्नाटक और तमिलनाडु में भी दिख सकता है। दोनों राज्य वायनाड के बॉर्डर से जुड़ते हैं। वायनाड मुस्लिम बाहुल्य वाली सीट है। यहां 56 फीसदी मुस्लिम, 34 फीसदी हिंदू, 9 फीसदी ईसाई और एक फीसदी जैन वोटर हैं। अधिक अल्पसंख्यक वोटर होने के कारण ही इस सीट को कांग्रेस और राहुल गांधी के लिए सुरक्षित माना जाता है।

Advertisement

2024 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने फिर से राहुल गांधी को वायनाड से प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी ने वायनाड को अपने सहयोगी बीडीजेएस के लिए छोड़ी है।

ये भी पढ़ें : Congress First List:राहुल वायनाड से ही लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, लिस्ट में 39 प्रत्याशी के नाम,पूरी सूची

Advertisement

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 8 March 2024 at 20:02 IST