सांप्रदायिकता, जातिवाद, परिवारवाद, ये कैंसर से भी विनाशक बीमारी; INDI में ये तीनों- पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि INDI गठबंधन वालों की सबसे बड़ी बीमारी है कि ये लोग घोर साम्प्रदायिक हैं, ये घोर जातिवादी हैं और ये घोर परिवारवादी हैं।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Lok Sabha Election: देश में 5 चरणों का मतदान हो चुका है, दो चरणों का चुनाव बाकी है। 25 मई को छठे चरण के लिए मतदान होना है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धुंआधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। यूपी के श्रावस्ती में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इंडी गठबंधन पर तीखा प्रहार किया।
पीएम ने कहा कि INDI गठबंधन में तीन भयंकर बीमारियां हैं, जिससे देश को सावधान रहना जरूरी है। INDI गठबंधन वालों की सबसे बड़ी बीमारी है कि ये लोग घोर साम्प्रदायिक हैं, ये घोर जातिवादी हैं और ये घोर परिवारवादीहैं। ये तीनों बीमारियां देश के लिए कैंसर से भी ज्यादा विनाशक बन सकती है।
सपा-कांग्रेस की रैलियों पैसे पर बुलाए जाते हैं लोग
कल मैं एक वीडियो देख रहा था, जिसमें लोग भाग भाग कर मंच पर चढ़ रहे थे, तो मैंने पूछा भई, ये हुड़दंग क्यों चल रहा है? तो उन्होंने बताया कि सपा कांग्रेस वाले रैली में लोगों को लाने के लिए कॉन्ट्रैक्ट देते हैं, प्रति व्यक्ति पैसे देते हैं, लेकिन इन्होंने पैसा दिया नहीं, तो लोग भागकर मंच पर चढ़ गए। अब जिस पार्टी का ये हाल हो, वो आपका भला कैसे कर सकती है।
Advertisement
देश को आगे कैसे ले जाएंगे, विकास का विजन क्या है, अर्थव्यवस्था को लेकर क्या प्लान है? दोनों शहजादों ने एक बार भी भरोसेमंद बात नहीं कही।
सपा-कांग्रेस वाले पानी की टोंटी भी खोल कर ले जाएंगे- पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि मोदी ने 50 करोड़ से ज्यादा गरीबों के जनधन खाते खुलवाए, ये आपका बैंक खाता बंद कर देंगे और पैसे छीन लेंगे। मोदी ने हर गांव में बिजली पहुंचाई, ये बिजली कनेक्शन कटवा कर फिर अंधेरा कर देंगे। मोदी घर-घर पानी पहुंचा रहा है, सपा-कांग्रेस वाले आपके घर की पानी की टोंटी भी खोल कर ले जाएंगे और इसमें तो इनकी महारत है।