BREAKING: पुणे हिट एंड रन केस में नाबालिग के पिता पर फेंकी स्याही, पेशी के लिए ले जा रही पुलिस

पुणे में हिट एंड रन ममाले में गिरफ्तार नाबालिग के पिता को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही थी, इसी दौरान कुछ लोगों ने नाबालिग के पिता पर स्याही फेंक दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pune hit and run case
Pune hit and run case | Image: ANI

महाराष्ट्र के पुणे में हिट एंड रन ममाले में गिरफ्तार नाबालिग के पिता को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही थी, इसी दौरान कुछ लोगों ने नाबालिग के पिता पर स्याही फेंक दी। पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच गाड़ी के मालिक को कोर्ट लेकर पहुंची। 

पोर्श ने मोटरसइकिल को मारी टक्कर, दो आईटी प्रोफेशनल्स की मौत

18 मई को पुणे में 17 साल के नाबालिग ने शराब के नशे में धुत होकर हाई स्पीड पोर्श गाड़ी से 2 लोगों की जान ले ली। इस मामले में नाबालिग को पकड़ लिया गया और 15 घंटे के अंदर ही उसे जमानत भी दे दी गई। फिर कोर्ट ने उसे 300 शब्दों का रोड सेफ्टी पर एक निबंध लिखने को कहा। मामला तभी से तूल पकड़े हुए है। मृतका अश्विनी कोष्ठा और अनीश अवधिया के घर वाले लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं।

हादसे में जान गंवाने वाले आईटी प्रोफेशनल्स की परिजनों की मांग

Advertisement

पोर्श दुर्घटना में जान गंवाने वालों के माता-पिता ने आरोपी लड़के के साथ-साथ उसके माता-पिता को उनके बच्चों की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें कड़ी सजा देने की मांग की है। अश्विनी मध्य प्रदेश के जबलपुर की थी, जबकि अनीश उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली के थे।

अश्विनी की गमगीन मां ममता कोष्टा ने बेटी का अंतिम संस्कार करने के बाद बताया, "हमें उसकी शादी के बाद उसे पालकी में ( दूल्हे के घर) विदा करना था, लेकिन अब हमें उसके शव को अर्थी पर ले जाने के लिए मजबूर किया गया।" उन्होंने कहा, "हम अश्विनी के लिए न्याय चाहते हैं। नाबालिग लड़के और उसके माता-पिता को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने उसे ठीक से बड़ा नहीं किया...उन्हें उसे कार नहीं देनी चाहिए थी।"

Advertisement

इसे भी पढ़ें: अय्याश रईसजादा! शराब के लिए 90 मिनट में उड़ाए 48 हजार रुपए, पुणे पोर्श कार कांड में नया खुलासा

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड