अपडेटेड 12 April 2024 at 21:47 IST
'भगवान कृष्ण को लव जिहादी क्यों कहा?' CM हिमंता ने उठाए सवाल, कहा- हमारे मन में हिंदू-मुस्लिम...
Assam News: असम के CM Himanta Biswa Sarma ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Assam News: असम के CM हिमंता (Himanta Biswa Sarma) ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारे मन में हिंदू-मुस्लिम नहीं है, लेकिन कांग्रेस के दिमाग में खाली एक ही जाति होती है। जब एक्शन होता है तो रिएक्शन होता है।
CM हिमंता ने कहा- 'एक महीने के चुनाव में हमने कभी हिन्दू-मुसलमान की बात नहीं छेड़ी, लेकिन कल गौरव गोगोई ने नमाज पढ़ी। नमाज पढ़ी तो ठीक किया, लेकिन राम मंदिर के दिन आप लोगों ने राम की अराधना क्यों नहीं की?'
'भगवान कृष्ण को लव जिहादी क्यों कहा?'
CM हिमंता ने कहा- 'कल जब गौरव गोगोई और अखिल गोगोई ने नमाज पढ़ी तो मैंने सोचा कि अच्छा हुआ कि उन्होंने नमाज पढ़ी, लेकिन उन्होंने प्राण-प्रतिष्ठा के दिन रामलला की पूजा क्यों नहीं की? उन्होंने भगवान कृष्ण को लव जिहादी क्यों कहा? हमें मुसलमानों और हिंदुओं दोनों से प्यार करना चाहिए, लेकिन अगर वे तुष्टिकरण की राजनीति करेंगे तो जवाब दिया जाएगा।'
आपको बता दें कि असम में कांग्रेस के नेता भूपेन कुमार बोरा ने जुलाई, 2023 में कहा था- 'इतिहास से ही परस्पर विवाह होते आ रहे हैं, यहां तक कि महाभारत के बाद से राजाओं के बीच भी। महाभारत में मुख्य कहानी यह है कि गांधारी का परिवार नहीं चाहता था कि उसका विवाह धृतराष्ट्र से हो। भीष्म पितामह ने उन दोनों के बीच विवाह के लिए दबाव डाला। शकुनि के भाई को कैद कर लिया गया था और बाद में मामा ने बदला लिया। इसके अलावा जब कृष्ण रुक्मिणी को लेने आए, तो अर्जुन एक अलग रूप में आए। यह भी लव जिहाद है।'
Advertisement
इसपर CM हिमंता ने उस वक्त भी हमला बोलते हुए कहा था- ‘क्या है लव जिहाद? जब किसी लड़की की गलत पहचान दिखाकर शादी की जाती है और शादी के बाद उसे अपना धर्म बदलने के लिए मजबूर किया जाता है। भगवान कृष्ण ने कभी भी रुक्मिणी को अपना धर्म बदलने के लिए नहीं कहा।’
ये भी पढ़ेंः हानिया के 3 बेटे, 3 पोतियां और 1 पोते की मौत के बाद संकट में इजरायल! क्या युद्ध में अकेला पड़ जाएगा?
Advertisement
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 12 April 2024 at 21:24 IST