अपडेटेड 5 February 2024 at 20:37 IST
'आज के भाषण से ही सीटें 400 पार...', चिराग पासवान ने PM मोदी के भाषण को बताया विकसित भारत का विजन
Lok Sabha Elections: PM Modi के Lok Sabha में भाषण के बाद चिराग पासवान ने उनके भाषण को विकसित भारत का विजन बताया है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Bihar News: PM Modi के Lok Sabha में भाषण के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने उनके भाषण को विकसित भारत का विजन बताया है। उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी के भाषण से ही सीटें 400 पार हो जाएंगी।
चिराग पासवान ने कहा- 'विकसीत भारत को लेकर उन्होंने एक विजन रखा है। 400 पार मुझे नहीं लगता कि कोई चुनौती है। आज के भाषण से ही वह पूरा हो जाएगा। भाषण से उर्जा मिलेगी। यह लड़ाई और कितना आगे लेकर जाती है, देखना है।'
अन्य नेताओं ने क्या कहा?
PM मोदी के भाषण पर गिरिराज सिंह ने कहा- 'PM मोदी के प्रति जनता का अटूट विश्वास है। 10 साल UPA सरकार में लोग विवादों में घिरे थे। PM मोदी के नेतृत्व में NDA के 10 साल विश्वास, उम्मीदों में रहे कि मोदी है तो मुमकिन है। 14 करोड़ शौचालय बनवाया, 4 करोड़ घर दिए तो क्यों न भरोसा हो। घर-घर पानी दिया, बिजली दिया, जनधन अकाउंट खोला। चंद्रमा पर ले जाने का काम किया, एक्सपोर्ट बढ़ाया। मोदी जी देश में सर्वाधिक विकास करने वाले प्रधानमंत्री हैं।'
वहीं, रविशंकर प्रसाद ने कहा कि 400 के पार जनता के मूड को प्रधानमंत्री बता रहे हैं। आज का भाषण उत्साहवर्द्धक रहा। विपक्ष जितना पत्थर फेंके वह पत्थर विकास के काम में लगाएंगे। इसके अलावा, राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक था। अगली सरकार प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में बनेगी, जनता ने यह तय कर लिया है।
Advertisement
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "PM मोदी ने परिवारवाद, कांग्रेस पार्टी पर हमला किया है, इन लोगों ने देश को लूटने का काम किया है। मोदी सरकार ने इसमें बहुत बड़ा परिवर्तन किया। भविष्य में देश और तेज गति से आगे बढ़ेगा। हम उनके भाषण का समर्थन करते हैं।''
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "मैं निश्चित रूप से मानता हूं कि भारत ने 10 वर्ष में हर क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन किए हैं, आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में भी भारत ने अपनी ठोस नीति के आधार पर आमूलचूल परिवर्तन किया है। इस 10 वर्ष में भारत एक मजबूत आंतरिक सुरक्षा नेटवर्क बनाने में सफल रहा है।
Advertisement
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 5 February 2024 at 19:53 IST