अपडेटेड 9 April 2024 at 20:00 IST

लोकसभा चुनाव: बिजनौर सीट पर जयंत चौधरी के इस उम्मीदवार की अटकी सांस! कारण ऐसा, सिर पटकने पर मजबूर

बैलेट पेपर और EVM में एक प्रत्याशी अब्दुल बारी है। जिसने RLD की मुश्किल बढ़ा दी है। अब्दुल बारी का चुनाव चिन्ह गैस सिलेंडर है RLD का चिन्ह एक जैसा नजर आ रहा है।

Follow : Google News Icon  
Bijnor Lok Sabha Election 2024
चुनाव आयोग पहुंची RLD | Image: Republic

UP Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के रण में हर पार्टी ने अपने प्रचार में जोर लगा रखा है। मतदाताओं को साधने के लिए प्रत्याशी हर दाव खेल रहे हैं। प्रत्याशियों के लिए एक-एक वोट कीमती है। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां अपने वोटरों को खोने के डर से राष्ट्रीय लोक दल (Rashtriya Lok Dal) चुनाव आयोग पहुंच गई है।

बिजनौर लोकसभा सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल ने बिजनौर से चंदन चौहान को अपना प्रत्याशी बनाया है। बैलेट पेपर और EVM में एक प्रत्याशी अब्दुल बारी हैं। जिसने RLD की मुश्किल बढ़ा दी है। दरअसल, अब्दुल बारी की चुनाव चिन्ह गैस सिलेंडर है और राष्ट्रीय लोक दल की चिन्ह हैंडपंप है। बैलेट पेपर पर ये दोनों ही चुनाव निशान एक जैसे नजर आ रहे हैं।

चुनाव आयोग पहुंची पार्टी

बैलेट पेपर पर अब्दुल बारी का चुनाव चिन्ह गैस सिलेंडर और चंदन चौहान का चुनाव चिन्ह हैंडपंप एक जैसे दिखते हैं। इससे भी बड़ी बात ये है कि दोनों चिन्ह ऊपर-नीचे हैं। अब्दुल बारी के चुनाव चिन्ह के नीचे RLD प्रत्याशी चंदन चौहान का हैंडपंप निशान है। RLD का कहना है कि दोनों प्रत्याशी के चुनाव निशान एक जैसे दिख रहे हैं। जिसकी वजह से RLD के मतदाताओं को वोट करने में कन्फ्यूजन हो सकता है। इस वजह से पार्टी के सचिव अनिल दुबे चुनाव आयोग में पूरे मामले की शिकायत लेकर पहुंचे हैं।

बिजनौर लोकसभा सीट पर फिलहाल बहुजन समाज पार्टी का कब्जा है। 2019 लोकसभा चुनाव में कुल 1664125 मतदाता थे। BSP प्रत्याशी मलूक नागर को कुल 561045 वोट मिले थे। जबकि BJP उम्मीदवार राजा भारतेंद्र सिंह 69941 वोटों से चुनाव हार गए थे। उन्हें कुल 491104 वोट मिले थे। इस बार NDA प्रत्याशी के रूप में RLD के चंदन चौहान मैदान में हैं। सपा ने दीपक सैनी और बसपा से बिजेंद्र सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को मिली 4 दिन की जमानत, लेकिन फिर भी नहीं जा सकता घर

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 9 April 2024 at 20:00 IST