भाजपा के मत प्रतिशत में आई गिरावट, 2019 के मुकाबले कांग्रेस और सपा को अधिक मत मिले

भाजपा के मत प्रतिशत में गिरावट आई है जबकि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तुलना में अधिक वोट हासिल किए हैं।

Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
राहुल गांधी-अखिलेश यादव | Image: PTI

लोकसभा चुनाव में इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मत प्रतिशत में गिरावट आई है जबकि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तुलना में अधिक वोट हासिल किए हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से मंगलवार के जारी आंकड़ों में यह बात सामने आई है।

भाजपा ने 2019 की तुलना में इस बार अधिक सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन इसके बावजूद वह 272 के जादुई आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई। उसे कुल मतदान का 36.91 प्रतिशत मत मिला जो पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले लगभग 0.39 प्रतिशत कम है।

दूसरी ओर, कांग्रेस का वोट प्रतिशत 2.22 प्रतिशत अंक बढ़कर 21.68 प्रतिशत तक पहुंच गया। यह उसकी सीट तालिका में भी परिलक्षित हुआ। पार्टी 99 सीटें जीतने की ओर अग्रसर है।

राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल के प्रदर्शन में काफी सुधार देखने को मिला है। उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी ने अपना वोट प्रतिशत लगभग दोगुना कर 4.66 प्रतिशत कर लिया।

Advertisement

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का वोट प्रतिशत 2019 के चुनावों में 4.06 प्रतिशत से बढ़कर इस बार 4.25 प्रतिशत हो गया। दूसरी ओर, मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) का वोट प्रतिशत 1.55 प्रतिशत घटकर 2.07 प्रतिशत रह गया।

दक्षिणी राज्य के दलों के बीच, द्रमुक का वोट प्रतिशत 2019 में 2.34 प्रतिशत से घटकर 1.62 प्रतिशत हो गया। आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी का वोट प्रतिशत भी 2019 के 2.53 फीसदी के मुकाबले घटकर 2.08 फीसदी रह गया।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 'तीसरे कार्यकाल में देश बड़े फैसले से नया अध्याय लिखेगा...', ये मोदी की गारंटी है- PM

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड