'तीसरे कार्यकाल में देश बड़े फैसले से नया अध्याय लिखेगा...', ये मोदी की गारंटी है- PM

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश को भरोसा दिलाते हुए कहा कि देश तीसरे कार्यकाल में कई बड़े फैसलों से इतिहास लिखेगा। ये मोदी की गारंटी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Narendar Modi
PM Narendar Modi | Image: X- @BJP4India

PM Narendar Modi:  लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में देश को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि आपका ये स्नेह, प्यार इस आशीर्वाद के लिए में सभी देशवासियों का ऋणी हूं।  आज का दिन बड़ा मंगल है, NDA की लगातार तीसरा बार सरकार बननी तय है। हम सभी जनता जनार्दन है बहुत आभारी हैं, देशवासियों ने भाजपा पर, NDA पर पूर्ण विश्वास जताया है।

पीएम ने कहा कि आज की ये विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है, ये भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है, विकसित भारत के प्रण की जीत है, 140 करोड़ भारतीयों की जीत है।

तीसरे कार्यकाल में देश ऐतिहासिक फैसले लेगा- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश को भरोसा दिलाते हुए कहा कि देश तीसरे कार्यकाल में कई बड़े फैसलों से इतिहास लिखेगा। ये मोदी की गारंटी है।

महाप्रभु जगन्नाथ की धरती पर भाजपा का मुख्यमंत्री होगा- पीएम मोदी

Advertisement

मोदी ने कहा भाजपा ओडिशा में सरकार बनाने जा रही है और लोकसभा चुनाव में भी ओडिशा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यह पहली बार होगा जब महाप्रभु जगन्नाथ की धरती पर भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। भाजपा ने केरल में भी एक सीट जीती है, हमारे केरल के कार्यकर्ताओं ने बहुत बलिदान दिए हैं। कई पीढ़ियों से वे संघर्ष करते रहे और पीढ़ियों से जिस पल का इंतज़ार किया वह आज आ गया है।

चुनाव के पूरे सिस्टम पर हर भारतीय को गर्व - पीएम मोदी

Advertisement

पीएम मोदी  कहा कि चुनाव आयोग का अभिनन्दन, 100 करोड़ मतदाता, 11 लाख पोलिंग स्टेशन, 55 लाख वोटिंग मशीन, हर कर्मचारी ने प्रचंड गर्मी में अपनी दायित्व को अच्छे से निभाया, सुरक्षाकर्मी ने शानदार परिचय दिया, चुनाव के पूरे सिस्टम पर हर भारतीय को गर्व है।

इसे भी पढ़ें: दुनिया में भारत को बदनाम करने वाली ताकतों को जनता ने आईना दिखाया है- NDA की जीत पर बोले PM मोदी

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड