अपडेटेड 4 June 2024 at 13:01 IST

Bihar News: चिराग के सभी उम्मीदवार बिहार में करेंगे नाम रोशन? जानें कौन कहां से आगे

Lok Sabha Election 2024 Result: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पीएम मोदी और बीजेपी ने चिराग पासवान पर बड़ा दांव खेला था।

Follow : Google News Icon  
chirag paswan party all five candidates winning
चिराग पासवान | Image: PTI

Bihar Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती जारी है। रुझानों के अनुसार पीएम मोदी की नेतृत्व वाली एनडीए बहुमत (272) का आंकड़ा तो क्रॉस कर ली है लेकिन इंडी ब्लॉक ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। अब तक हुए रुझानों के अनुसार NDA के खाते में 292 सीटें हैं, जबकि INDI 232 सीटों पर आगे चल रही है।

बिहार लोकसभा चुनाव के रुझानों की बात करें तो 40 सीटों में से ज्यादातर सीटों पर NDA ने बढ़त बना ली है। यहां बीजेपी के सहयोगी दलों का प्रदर्शन भी शानदार है। बिहार में पीएम मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी सुपरहिट साबित हो रही है, वहीं खुद को 'मोदी के हनुमान' बताने वाले चिराग पासवान की पार्टी भी क्लीन स्वीप लगाने की तैयारी में है।

बिहार में चिराग ने किया नाम रोशन?

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पीएम मोदी और बीजेपी ने चिराग पासवान पर बड़ा दांव खेला था। चिराग को हाजीपुर सीट का उम्मीदवार बनाया गया, जबकि उनकी मांग पूरी करते हुए लोजपा (राम विलास) को 5 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिला। चिराग पासवान पीएम मोदी की उम्मीदों पर खरे उतरते दिखाई दे रहे हैं।

LJP (Ram Vilas) के सभी उम्मीदवार जीत की तरफ

बिहार की 5 सीटों पर चिराग पासवान की पार्टी कमाल दिखा रही है। रुझानों के अनुसार उनके सभी 5 उम्मीदवार जीत की तरफ बढ़ रहे हैं। हाजीपुर से चिराग लगभग 30,709 वोटों से आगे हैं। वैशाली से वीणा देवी आरजेडी के प्रत्याशी मुन्ना शुक्ला से आगे चल रही हैं। 

Advertisement

समस्तीपुर से शाम्भवी बढ़त बनाई हुईं हैं। खगरिया से लोजपा (राम विलास) प्रत्याशी राजेश वर्मा आगे चल रहे हैं और जमुई से अरुण भारती 39977 वोटों की मार्जिन के साथ जीत की तरफ बढ़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: वाराणसी से अजय राय ने बनाई बढ़त तो फूले नहीं समा रहे, बोले- BJP की मिठाई धरी रह जाएगी, अब मोदी आगे

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 'मोदी सरकार कुछ घंटों की मेहमान...' लोकसभा चुनाव का रुझान देख तेजस्वी के नेता ने दिया बड़ा बयान

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 4 June 2024 at 12:38 IST