अपडेटेड 5 June 2024 at 18:14 IST
BREAKING: NDA की बैठक में बड़ा फैसला, आज ही राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का पेश करेंगे दावा
Lok Sabha Election: PM मोदी आज ही राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम घोषित हो गया है, जिसमें भाजपा ने 543 में से 240 सीटें और कांग्रेस ने 99 सीटें जीती हैं। दूसरी तरफ, PM मोदी के PM पद से इस्तीफे के बाद NDA की बैठक हुई।
सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि NDA की बैठक में फैसला लिया गया है कि PM मोदी आज ही राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
शाम 7.30 बजे राष्ट्रपति से मिलेंगे प्रधानमंत्री
जानकारी मिल रही है कि नरेंद्र मोदी शाम शाम 7.30 बजे राष्ट्रपति से मिलेंगे। इस दौरान उनके साथ जेपी नड्डा, अमित शाह, नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू भी रहेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज रात 8 बजे राष्ट्रपति भवन में निवर्तमान कैबिनेट मंत्रियों के लिए विदाई रात्रिभोज का आयोजन करेंगी।
सरकार तो बनेगी हीः नीतीश कुमार
इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी राजद नेता तेजस्वी यादव को अपनी-अपनी बैठकों के लिए पटना हवाई अड्डे से दिल्ली तक एक ही चार्टर विमान पर एक साथ यात्रा करते देखा गया, जिससे संदेह पैदा हुआ कि इंडी गुट कुछ NDA सहयोगियों को मनाने का प्रयास कर सकता है।
Advertisement
वहीं, बाद में NDA की महत्वपूर्ण बैठक के लिए दिल्ली पहुंचने पर पत्रकारों से घिरे नीतीश ने आत्मविश्वास से कहा, "सरकार तो बनेगी ही।" इस बीच बुधवार को इंडी ब्लॉक की बैठक के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे तेजस्वी यादव ने लोगों से कहा- "इंतजार कीजिए और देखिए।"
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में भाजपा ने 543 में से 240 सीटें और कांग्रेस ने 99 सीटें जीती हैं। बुधवार तड़के सामने आए अंतिम आंकड़ों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए तैयार हैं और भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को लोकसभा में बहुमत मिल गया है। हालांकि, बीजेपी अकेले बहुमत से पीछे रह गई है।
Advertisement
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 5 June 2024 at 17:39 IST