Published 12:19 IST, May 16th 2024

इतिहास दोहराने की ओर बांसुरी स्वराज बढ़ाएंगी एक और कदम! नई दिल्ली से भरेंगी पर्चा

भाजपा की नई दिल्ली से उम्मीदवार बांसुरी स्वराज आज नामांकन दाखिल करेंगे।

Reported by: Kiran Rai
Follow: Google News Icon
  • share
बांसुरी स्वराज | Image: @bansuriswaraj-Facebook
Advertisement

BJP Bansuri Swaraj: भाजपा ने इस बार दिल्ली में छह नए चेहरे चुनाव में उतारे हैं। इन्हीं नए चेहरों में से एक हैं बांसुरी स्वराज। भाजपा की दिग्गज नेता और भूतपूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी ने नामांकन कहां करेंगी और साथ में कौन होगा इसकी जानकारी वाया सोशल मीडिया साझा की है।

पेशे से वकील बांसुरी की आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती से सीधी टक्कर मानी जा रही है। सोमनाथ इंडी ब्लॉक की ओर से कैंडिडेट हैं। दिल्ली में छठे फेज में 25 मई 2024 को वोटिंग होनी है।

Advertisement

हिस्ट्री रिपीट्स

सोशल मीडिया में बांसुरी की पॉलिटिकल इनिंग की चर्चा जोरों पर है। लोग कह रहे हैं 28 साल बाद दिल्ली की एक सीट पर फिर एक वकील स्वराज बनाम वकील सोमनाथ का मुकाबला होगा। तब सुषमा स्वराज डेब्युटेंट थीं। मतलब लोकसभा सीट के लिए डेब्यू किया था ठीक वैसे ही बांसुरी करने वाली हैं।  तब सुषमा स्वराज ने वकील कपिल सिब्बल को टक्कर दी थी। सीट थी दक्षिणी दिल्ली की।  सिब्बल भी पहली बार लोकसभा सीट के लिए किस्मत आजमा रहे थे।

जब सुषमा ने कहा- मैं भी काले कोट वाली

बांसुरी के जीन्स में ही बेबाकपन और वाकपटुता है। वो भी विरोधियों पर लॉजिकली अटैक करती हैं ठीक वैसे जैसे सुषमा स्वराज करती थीं। 1996 में चुनाव लड़ते हुए जुबानी जंग जबरदस्त चर्चा में रही थी। बात 'कोर्ट रूम में देख लेने' तक पहुंच गई थी। सिब्बल ने सुषमा को ललकारते हुए कोर्ट जाने की धमकी दी थी। इस पर सुषमा ने जो कहा वो सुर्खियों में छा गया। उन्होंने कहा था-  मैं भी काले कोट वाली हूं। इस सीट से स्वराज ने सिब्बल को करारी मात दी थी।

Advertisement
मां सुषमा स्वराज संग बांसुरी की तस्वीर (सोर्स- @@BansuriSwaraj/x)

बीजेपी ने 6 नए चेहरों को उतारा

दिल्ली में छठे चरण में 25 मई को चुनाव होने वाले हैं। बीजेपी ने लोकसभा की 7 में से 6 सीटों पर नए चेहरों को उतारा है। चांदनी चौक से व्यापारी नेता प्रवीण खंडेलवाल, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, पश्चिमी दिल्ली से पूर्व मेयर कमलजीत सेहरावत, दक्षिण दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया और पूर्वी दिल्ली से पूर्व मेयर रहे हर्षदीप मल्होत्रा उम्मीदवार हैं।

नामांकन डे 1 कितने नामांकन

दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर नामांकन के पहले दिन 15 दावेदारों ने नामांकन किया जिसमें से कोई भी नई दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली से उम्मीदवार नहीं था। चांदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र से पहले ही दिन सबसे ज्यादा नामांकन पत्र दाखिल किए गए, यहां से पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- कांग्रेस को बड़ा झटका, दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा
 

07:31 IST, April 30th 2024