'बाघों-गैंडों को देखना पसंद करेंगे लोग', प्रियंका के रोड शो पर CM हिमंता ने ली चुटकी

CM हिमंता ने कहा कि गांधी परिवार को देखने से क्या फायदा? वे अमूल (विज्ञापन) अभियान के लिए उपयुक्त दिखते हैं, इसलिए वे ‘अमूल बेबी’ हैं।

Assam CM Himanta Biswa Sarma
असम CM हिमंता का प्रियंका के रोड शो पर निशाना | Image: Facebook

Himanta Attack on Priyanka Gandhi Road Show: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के असम के जोरहाट में रोड शो करने के कुछ घंटों बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को दावा किया कि इसमें मामूली संख्या में लोग शामिल हुए और इस रोड शो के मुकाबले काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गैंडों को देखना ‘‘अधिक बेहतर’’ होगा। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के सदस्य विज्ञापन अभियान के लिए उपयुक्त हैं।

सरमा ने दावा किया, ‘‘मैंने सुना है कि (वाद्रा के रोड शो में) लगभग 2,000-3,000 लोग एकत्र हुए थे। प्रियंका गांधी से मिलने कौन आएगा? लोग काजीरंगा जाकर बाघों, गैंडों को देखना अधिक पसंद करेंगे।’’ वरिष्ठ भाजपा नेता माजुली में एक चुनाव अभियान से इतर संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

‘…वे ‘अमूल बेबी’ हैं’

सरमा ने आरोप लगाया, ‘‘गांधी परिवार को देखने से क्या फायदा? वे अमूल (विज्ञापन) अभियान के लिए उपयुक्त दिखते हैं, इसलिए वे ‘अमूल बेबी’ हैं। अमूल बेबी की एक झलक देखने की तुलना में काजीरंगा में गैंडों को देखना बेहतर है।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने जोरहाट में पार्टी उम्मीदवार गौरव गोगोई के समर्थन में मंगलवार को रोड शो किया और कहा कि यदि विपक्षी गठबंधन को लोकसभा चुनाव में जीत हासिल होती है तो चाय बागान के श्रमिकों की दैनिक मजदूरी बढ़ाई जाएगी।

Advertisement

गौरव गोगोई पर सीएम का निशाना

गोगोई की चुनावी संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर सरमा ने कहा, ‘‘कुछ लोग यह कहना चाहते हैं कि गौरव गोगोई एक सक्रिय सांसद थे। मैं किसी को भी चुनौती देता हूं जो मुझे कलियाबोर निर्वाचन क्षेत्र के लिए उनके द्वारा बोला गया एक भी शब्द दिखा सके। क्या उन्होंने जोरहाट, माजुली के लिए एक भी शब्द बोला है?’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘हमें ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ का नारा लगाने वाले किसी सांसद की जरूरत नहीं है। हमें एक ऐसे सांसद की जरूरत है जो असम की समस्याओं को उठा सके। गौरव, गांधी परिवार के प्रवक्ता हैं। उन्होंने असम के लोगों के लिए एक भी शब्द नहीं बोला है।’’

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'हम ऐसा कर देंगे, साइकिल का पंचर जोड़ेंगे', केशव प्रसाद मौर्य पर रामगोपाल यादव का विवादित बयान

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड