अपडेटेड 27 April 2024 at 15:54 IST
'कांग्रेस के घोषणापत्र में विदेशी ताकतों का हाथ', अनुराग ठाकुर बोले- अब आपको तय करना है....
Himachal Pradesh News: हमीरपुर की जनसभा को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Himachal Pradesh News: हमीरपुर की जनसभा को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस मेनिफेस्टो को एक बार और निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में विदेशी ताकतों का हाथ नजर आता है।
'अब आपको तय करना है...'
अनुराग ठाकुर ने कहा- 'जो आपकी संतान की संपत्ति, मुसलमान को देना चाहते हैं। जो देश के परमाणु हथियार को खत्म करना चाहते हैं। जो जातिवाद, क्षेत्रवाद पर देश को बांटना चाहते हैं। टुकड़े-टुकड़े गैंग कांग्रेस को पूरी तरह घेर चुकी है, उनकी सोच पर कब्जा कर चुकी है। आपको तय करना है कि टुकड़े-टुकड़े गैंग वाली कांग्रेस के साथ जाना है या एक भारत, श्रेष्ठ भारत बनाने वाले नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हो जाना है।'
'मुसलमानों को हमने पूरे हक दिए'
केंद्रीय मंत्री ने कहा- 'हमने मुसलमानों को पूरे हक दिए, बराबर दिए, कोई कमी नहीं रखी, लेकिन हमने धर्म के नाम पर नहीं दिया, उसका अधिकार था, वो दिया। जब राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बने तो उससे पहले ये कानून था कि इंदिरा गांधी की मौत के बाद उनकी 55 प्रतिशत संपत्ति देश के खजाने में जाने थी, लेकिन राजीव गांधी ने कानून बदल दिया, अपनी संपत्ति बचा ली। गांधी परिवार को जब जो सूट करता है, वो करते हैं।'
EVM को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर क्या बोले अनुराग?
इससे पहले 26 अप्रैल को EVM को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "हम सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हैं और एक बार फिर विपक्ष जो भ्रम फैलाने का प्रयास करता है, अपनी हार का ठीकरा EVM पर फोड़ता है लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा स्पष्ट कर दिया है और VVPAT की पर्चियों को मिलाने की याचिका को खारिज कर दिया है। विपक्ष से मेरा अनुरोध है कि चुनाव लड़ना है तो मुद्दों पर लड़ें, विचारधारा पर लड़ें। हम भारत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।"
Advertisement
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 27 April 2024 at 15:54 IST