अपडेटेड 6 June 2024 at 13:57 IST

अयोध्या सीट पर जीत के बाद गदगद अखिलेश यादव, बताया- फैजाबाद में क्यों हुई BJP की हार

Election Result: फैजाबाद लोकसभा सीट पर BJP उम्मीदवार लल्लू सिंह को सपा उम्मीदवार अवधेश प्रसाद ने 54 हजार से भी ज्यादा वोटों के अंतर से हरा दिया।

Follow : Google News Icon  
Akhilesh Yadav
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव | Image: PTI

Akhilesh Yadav on Election Result: लोकसभा चुनाव में इस बार उत्तर प्रदेश में बड़ा उलटफेर होता दिखा। जहां समाजवादी पार्टी 37 सीटों पर कब्जा जमाकर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। 2019 में 64 लोकसभा सीटों पर जीतने वाली बीजेपी 33 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाईं। समाजवादी पार्टी के यूपी में इस प्रदर्शन से अखिलेश यादव खुश हैं। उनका कहना है कि जनता ने अपनों मुद्दों पर मतदान किया है।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव इस वक्त दिल्ली में हैं। यहां उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश की जनता ने मुद्दों पर वोट दिया और जनता के मुद्दों पर ये चुनाव हुआ है। BJP की बड़ी हार यूपी में हुई है। जहां सवाल सरकार बनने का और न बनने का है तो सरकारें बना करती हैं और सरकारें गिरा करती हैं। सरकार में बहुमत न हो तो बहुत लोग को खुश करके बनाई जाती है।"

‘कोई और खुश कर देगा, तो…’

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि खुश करने के लिए जो फैसले हो रहे हैं। कोई और खुश कर देगा तो उधर चल जाते हैं। इस बार जनता ने देश के लिए फैसला लिया है। सपा प्रमुख ने कहा कि चुनाव में BJP की बहुत बड़ी हार हुई है। जिस तरह का सरकार का कामकाज था, उत्तर प्रदेश में BJP और भी ज्यादा सीटें हारती।

अखिलेश ने बताया फैजाबाद से क्यों हारीं BJP?

वहीं अयोध्या में बीजेपी के हारने पर भी अखिलेश यादव ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या की जनता का मैं धन्यवाद करता हूं। अयोध्या की जनता का दुख दर्द आपने देखा होगा।

Advertisement

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बावजूद बीजेपी की हार को पार्टी के लिए बड़े झटके की तरह देखा जा रहा है। फैजाबाद लोकसभा सीट पर BJP उम्मीदवार लल्लू सिंह को सपा उम्मीदवार अवधेश प्रसाद ने 54 हजार से भी ज्यादा वोटों के अंतर से हरा दिया। अवधेश प्रसाद को जहां 5,54,289 वोट मिले, तो वहीं लल्लू सिंह को 4,99,722 वोट हासिल हुए।

यूपी लोकसभा चुनाव के नतीजे

वहीं बात उत्तर प्रदेश के चुनाव परिणाम की करें तो 80 लोकसभा सीट वाले इस राज्य में समाजवादी पार्टी ने 37 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं बीजेपी को 33 सीटें मिली हैं। कांग्रेस इस बार यूपी में तीसरे नंबर पर रही और छह सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब हुई। इसके अलावा RLD को 2 सीट, आजाद समाज पार्टी और अपना दल (एस) को एक-एक सीट हासिल हुई है। मायावती की पार्टी बसपा इस बार के लोकसभा चुनाव में अपना खाता भी नहीं खोल पाई।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'एहसान मत जताइए...आपने टिकट दिया नहीं बेचा...', मायावती के 'मुस्‍लिमों' वाले बयान पर वकार का जवाब

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 6 June 2024 at 13:01 IST