अपडेटेड 14 March 2024 at 20:17 IST

लोकसभा चुनाव के पहले अकाली दल भांप रही हवा का रूख... NDA के साथ गठबंधन पर सुखबीर बादल क्या बोले?

Lok sabha election 2024 : सुखबीर सिंह बादल ने अपने अपने बयान में कहा कि पंजाब को बचाने के लिए अकाली दल किसी भी राजनीतिक दल से हाथ मिल सकती है।

Follow : Google News Icon  

Lok sabha election 2024 : लोकसभा चुनाव से पहले NDA का कुनबा बढ़ता जा रहा है। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (SAD) की फिर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में घर वापसी हो सकती है। अकाली दल सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल ने इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के साथ गठबंधन करने पर कहा कि 'न तो मुझे मालूम है न बीजेपी को मालूम है। हम गठबंधन के लिए तैयार हैं, लेकिन उनकी गठबंधन सूची में कांग्रेस और AAP शामिल नही हैं।'

सुखबीर सिंह बादल ने अपने बयान में कहा कि पंजाब को बचाने के लिए अकाली दल किसी भी राजनीतिक दल से हाथ मिला सकती है। इससे पहले इसी साल फरवरी में खबर आई थी कि अकाली दल के नेता बीजेपी नेताओं के संपर्क में हैं। सब ठीक रहा तो दोनों दल लोकसभा चुनाव में एक साथ उतर सकते हैं। इसका एक कारण ये भी है कि NDA से अलग होने के बाद पंजाब में अकाली दल कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाया है।

1998 से NDA में था अकाली दल

अकाली दल बीजेपी की पुरानी सहयोगी पार्टी रही है। इसके NDA में आने से पंजाब में बीजेपी की ताकत बढ़ेगी। 1998 में NDA की घोषणा की गई थी। अकाली दल और बीजेपी NDA की पुरानी सहयोगी पार्टी है। अकाली दल ने NDA की शुरुआत से लेकर सितंबर, 2020 तक बीजेपी के साथ गठबंधन में साथ निभाया। अकाली दल लंबे समय तक पंजाब की सत्ता में रही है। 2020 में 3 कृषि कानूनों को लेकर हुए किसानों के विरोध प्रर्दशन के समय पार्टी ने खुदको बीजेपी से अलग कर लिया था। अब लोकसभा चुनाव से पहले फिर से NDA में वापसी के संकेत मिल रहे हैं।

NDA से क्यों अलग हुई पार्टी?

1998 से 2020 तक जदयू, अन्नाद्रमुक और शिवसेना जैसी पार्टियों ने NDA का साथ छोड़ दिया, लेकिन अकाली गठबंधन में बनी रही। दरअसल, 3 कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब के किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। ये ही वो पल था जब पार्टी को लगने लगा कि केंद्र सरकार का साथ देने पर बड़े वोट बैंक से हाथ धोना पड़ सकता है। क्योंकि अकाली दल की पंजाब के कृषि प्रधान क्षेत्र मालवा में अच्छी पकड़ है। इसके बाद पार्टी NDA से अलग हो गई थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव की विधायक महाराजी प्रजापति की बिगड़ी तबीयत, सुबह से आवास पर चल रही है ED की छापेमारी

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 14 March 2024 at 20:17 IST