अपडेटेड 24 February 2024 at 12:54 IST
Loksabha Election: कांग्रेस-AAP के बीच गठबंधन का ऐलान, किस राज्य में किस पार्टी को कितनी मिली सीटें?
Congress AAP Alliance : कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों दलों के बीच 5 राज्यों में भले गठबंधन हुआ है, लेकिन पंजाब के अंदर दोनों के बीच ही फाइट होगी।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Loksabha Election: लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन का ऐलान हो गया है। दोनों दल देश के 5 राज्यों में मिलकर चुनाव लड़ेंगे। अहम बात ये है कि दो अलग-अलग दल होने की वजह से अलग-अलग चुनाव चिन्हों पर दोनों पार्टी चुनाव लड़ेंगी। शनिवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान हुआ है।
आम आदमी पार्टी की तरफ से संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में महासचिव संदीप पाठक, दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी मौजूद रहे, जबकि कांग्रेस की तरफ से गठबंधन के लिए गठित समिति के अध्यक्ष मुकुल वासनिक, पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली और दिल्ली-हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया ने प्रतिनिधित्व किया।
5 राज्यों में AAP-कांग्रेस ने हाथ मिलाया
लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार और जयंत चौधरी के बीजेपी के साथ जाने के बाद INDI गठबंधन (INDI Alliance) की स्थिति डामाडोल लग रही थी। हालांकि अब लग रहा है कि INDI गठबंधन ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। इसी INDI Alliance के बैनर तले खड़े होकर अब कांग्रेस और आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए 5 राज्यों में हाथ मिलाया है।
Advertisement
कांग्रेस और AAP गठबंधन का सीट फॉर्मूला
दिल्ली- 7 लोकसभा सीटें
AAP- 4 (नई दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, ईस्ट दिल्ली और साउथ दिल्ली)
कांग्रेस- 3 (चांदनी चौक, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली)
गुजरात- 26 सीटें
AAP- 2 (भरूच, भावनगर)
कांग्रेस- 24
Advertisement
हरियाणा- 10 सीटें
कांग्रेस- 9
AAP- 1 (कुरुक्षेत्र)
चंडीगढ़-1 लोकसभा सीट
कांग्रेस के खाते में
गोवा- 2 सीट
कांग्रेस के खाते में
पंजाब में होगी एक-दूसरे से फाइट
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों दलों के बीच 5 राज्यों में भले गठबंधन हुआ है, लेकिन पंजाब के अंदर दोनों के बीच ही फाइट होगी। पंजाब को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में बात नहीं बनी है। इस स्थिति में दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी। AAP नेता संदीप पाठक ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आम आदमी पार्टी, कांग्रेस ने पंजाब में लोकसभा चुनाव अलग-अलग लड़ने का फैसला किया है।
यह भी पढ़ें:
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 24 February 2024 at 12:31 IST