अपडेटेड 22 February 2024 at 19:23 IST

बसपा के 10 सांसदों की अलग-अलग चल रही डील? यूपी में मायावती को लगेगा अबतक सबसे बड़ा झटका!

लोकसभा चुनाव से पहले देश के सबसे बड़े सियासी सूबे उत्तर प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को बड़ा झटका लग सकता है।

Follow : Google News Icon  
Mayawati BSP
बसपा प्रमुख मायावती | Image: ANI

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनावों के ऐलान से पहले ही नेता अपनी-अपनी सीट पक्की करने के इरादे से एक-दूसरे दलों में संपर्क साधने लगे हैं। बड़ी खबर उत्तर प्रदेश से आ रही है कि बहुजन समाजवादी पार्टी सभी सांसद मायावती का साथ छोड़कर दूसरे दलों के साथ जा सकता हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अगर ऐसा होता है तो लोकसभा चुनावों से पहले ये बसपा के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। कुछ सांसदों को ये अंदाजा लग चुका है इस बार पार्टी से उनको टिकट नहीं देने जा रही है, ऐसे में वो अपने लिए दूसरी पार्टियों में विकल्प तलाश रहे हैं।

नई पार्टी की तलाश में BSP सांसद!

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से जिस तरह 'मोदी लहर' पूरे देश में चल रही है, इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'भाजपा 370 और एनडीए 400 पार' का संकल्प उत्तर प्रदेश से ही पूरा होगा। ऐसे में बसपा सांसदों को ये अंदाजा होने लगा है कि पार्टी के सिंबल पर चुनाव जीतना उनके लिए मुश्किल होगा। लिहाजा वो नई पार्टी की तलाश में हैं।

Advertisement

बीजेपी के संपर्क में BSP के सांसद!
 
सूत्रों के मुताबिक, श्याम सिंह यादव और संगीता आजाद भाजपा के संपर्क में हैं। इसके अलावा बसपा के ही सांसद रितेश पाण्डेय बीजेपी के संपर्क में है।

सपा ने अफजाल अंसारी को बनाया उम्मीदवार

Advertisement

बसपा के सांसद अफजाल अंसारी को सपा ने गाजीपुर से अपना उम्मीदवार बनाया है। बसपा के कई और सांसद सपा और भाजपा के संपर्क में है। इधर बसपा सुप्रीमो मायावती ने लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का निर्णय लिया है।

ये हैं बसपा के सांसद-

  1. जौनपुर- श्याम सिंह यादव
  2. लालगंज- संगीता आजाद
  3. अंबेडकर- रितेश पाण्डेय
  4. श्रावस्ती- राम शिरोमणि
  5. बिजनौर- मलूक नागर
  6. अमरोहा- कुंवर दानिश अली (पार्टी से निष्कासित)
  7. सहारनपुर- हाजी फजलुर रहमान
  8. नगीना- गिरीश चंद्र जाटव
  9. घोसी- अतुल कुमार राय
  10. गाजीपुर- अफजाल अंसारी (सपा ने टिकट दिया)

इसे भी पढ़ें: Sandeshkhali: रिपब्लिक की बड़ी जीत, रिपोर्टर संतू पान को मिली जमानत

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 22 February 2024 at 19:19 IST