अपडेटेड 23 November 2024 at 09:26 IST

Jharkhand-Maharashtra Election Result: BJP ने काम पर लगाए हलवाई, मुख्यालय में छन रही जलेबियां- Video

नतीजे आने से पहले ही बीजपी मुख्यालय में जश्न की तैयारियां होने लगी है। मुंह मीठा कराने के लिए दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जलेबियां छानी जा रही हैं।

Follow : Google News Icon  
Jalebis being prepared at BJP headquarter
Jalebis being prepared at BJP headquarter | Image: X

Jharkhand-Maharashtra Election Result: झारखंड-महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव समेत कई राज्यों में उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। ऐसे में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। वहीं नतीजे आने से पहले ही बीजपी मुख्यालय में जश्न की तैयारियां होने लगी है। मुंह मीठा कराने के लिए चुनाव की मतगणना के दिन दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जलेबियां छानी जा रही हैं।

बीजेपी हेडक्वार्टर में छानी जा रहीं जलेबियां

समाचार एजेंसी एएनआई की जारी की गई वीडियो के मुताबिक, भाजपा मुख्यालय में हलवाई जलेबियां छान रहे हैं। मुंह मीठा कराने के लिए जिस तरह से तैयारियां जोरो-शोरों से की जा रही हैं, इससे तो यह साफ जाहिर हो रहा है कि भारतीय जनता पार्टी को दोनों ही राज्यों में जीत का पूरा भरोसा है।

अगले कुछ घंटों में साफ होगी अंतिम तस्वीर

मालूम हो कि एग्जिट पोल में सामने आए नतीजों से भारतीय जनता पार्टी का हौसला बढ़ा हुआ है। हालांकि, दो राज्यों में विधानसभा चुनाव और 15 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों के उपचुनाव की वोटों की गिनती जारी है। अगले कुछ घंटों बाद अंतिम तस्वीर साफ होने लगेगी। 

बता दें कि चुनावी नतीजों को लेकर सभी राजनीतिक दलों की धड़कनें बढ़ गई हैं। सभी दल के नेता अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र और झारखंड में कई बड़े चेहरे मैदान में उतरे। ऐसे में आज जनता की अदालत में महाराष्ट्र और झारखंड के भीतर राजनीतिक दलों और नेताओं के भविष्य का फैसला हो रहा है। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को चुनाव हुए, जिसमें 4136 उम्मीदवारों की किस्मत जनता ने लिखी है। झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान हुआ, जिसमें 1211 उम्मीदवारों ने दांव खेला। खैर, कुछ घंटों बाद ही आज शिंदे- सोरेन के अलावा कई पूर्व मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों  की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'BJP की ही जीत होगी, कोई किंतु-परंतु नहीं...', नतीजों से पहले चंपई सोरेन ने किया जीत का दावा

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 23 November 2024 at 08:35 IST