झारखंड में लोकतंत्र की परीक्षा में हम सफल हुए: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन के शानदार प्रदर्शन के लिए शनिवार को राज्य की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।

Follow : Google News Icon  
Jharkhand CM Hemant Soren
Jharkhand CM Hemant Soren | Image: X

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन के शानदार प्रदर्शन के लिए शनिवार को राज्य की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी लोकतंत्र की परीक्षा में सफल रही है। झामुमो, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) लिबरेशन के गठबंधन ने 81 में से 56 सीट जीती हैं।

सोरेन ने बरहेट सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के जी. हेम्ब्रोम को 39,791 मतों से हराया।

सोरेन ने यहां प्रेस वार्ता में कहा, “झारखंड में लोकतंत्र की परीक्षा में हम पास हो गए हैं, चुनाव परिणाम के बाद हम अपनी रणनीति को अंतिम रूप देंगे।”

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य की जनता के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।’’

इस बीच, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव गुलाम अहमद मीर ने कहा, ‘‘सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री हैं और आगे भी बने रहेंगे।’’

सोरेन ने बाद में एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘आइए झारखंड के ‘पिछड़े’ होने के ठप्पे को हटाने का संकल्प लें और इसे विकसित बनाने का प्रयास करें। हम उद्योग, शिक्षा और कृषि में सुधार के लिए जनता से सुझाव मांगते हैं।’’

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन हमारे राज्य को 'अबुआ राज' (स्वशासन) के साथ 'स्वर्णिम झारखंड' में बदलेगा।

इसे भी पढ़ें: संभल की जामा मस्जिद का फिर होगा सर्वे, कोर्ट में दाखिल होनी है रिपोर्ट

Advertisement
Published By :
Deepak Gupta
पब्लिश्ड