अपडेटेड 25 October 2024 at 20:25 IST

Jharkhand Election: BJP छोड़ JMM में आईं लुईस को CM हेमंत ने दिया तोहफा, यहां से बनाया उम्मीदवार

विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपनी पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में केवल एक उम्मीदवार लुईस मरांडी का नाम है।

Follow : Google News Icon  
Hemant Soren & Louis Marandi
लुईस मरांडी को जामा से मिला टिकट | Image: X@HemantSorenJMM ·

विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अपनी पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में केवल एक उम्मीदवार का नाम है। हाल ही में BJP का साथ छोड़कर JMM का दामन थामने वाली लुईस मरांडी को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने उन्हें जामा से टिकट दिया है।

रघुवर सरकार में मंत्री रहीं लुईस मरांडी दुमका से तीन बार चुनाव लड़ चुकी हैं। 2014 के चुनाव में उन्होंने हेमंत सोरेन को हराया था। इससे पहले 2009 और 2019 के चुनाव में उन्हें झामुमो उम्मीदवार हेमंत सोरेन से शिकस्त मिली थी। बीजेपी ने दुमका से सुनील सोरेन को उम्मीदवार बनाया है। इसे लेकर लुईस मारांडी की नाराज चल रही थी। फिर उन्होंने BJP इस्तीफा दे दिया। 

लुईस मरांडी को जामा से टिकट

लुईस मरांडी को टिकट देने के साथ ही CM हेमंत सोरेन ने उन्हें बधाई भी दी है। उन्होंने X पोस्ट में लिखा, जामा विधानसभा के सभी अगुआ साथियों ने बड़ी बहन लुईस मरांडी के नेतृत्व जामा विधानसभा जीतने का प्रण लिया। जामा विधानसभा की महान जनता को एक अनुभवी नेतृत्व मिलने की बधाई।

 गणेश महली को सरायकेला से टिकट

इससे पहले JMM ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए बृहस्पतिवार को दो उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की, जिसमें सरायकेला सीट से गणेश महली को मैदान में उतारा गया है, जो हाल ही में भाजपा छोड़कर पार्टी में शामिल हुए थे। इनका मुकाबला यहां JMM का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले चंपई सोरेन से होगा।

Advertisement

झारखंड में कब है चुनाव?

वहीं, चौथी सूची में पार्टी ने खूंटी सीट से रामसूर्या मुंडा को मैदान में उतारा है। झामुमो ने इससे पहले तीन सूची जारी कर 81 में से 41 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए थे। दो और उम्मीदवारों की सूची के साथ ही उसने अब तक कुल 43 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। बता दें कि विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
 

यह भी पढ़ें: राकेश टिकैट का विवादित बयान, कहा- मुसलमान चुपचाप घर में बैठें अगर...

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 25 October 2024 at 18:07 IST