Jharkhand Election 2024: हेमंत सोरेन की होगी वापसी? झारखंड की 38 विधानसभा सीटों के लिए मतदान

Jharkhand Election: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी। दूसरे चरण 38 सीटों पर मतदान होना है।

Follow : Google News Icon  
Jharkhand Election
Jharkhand Election | Image: PTI/ FACEBOOK

Jharkhand Election: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी। दूसरे चरण 38 सीटों पर मतदान होना है।  38 सीटों में से 18 सीटें राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण संथाल परगना क्षेत्र में हैं, जिसमें 6 जिले शामिल हैं।

दूसरे चरण के चुनाव में कई बड़े उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्व मंत्री बाबूलाल मरांडी के अलावा सीता सोरेन, कल्पना सोरेन, सुदेश महतो भी शामिल हैं। यहां आपको दूसरे चरण के प्रमुख उम्मीदवारों के नाम बताते हैं...

झारखंड चुनाव के दूसरे चरण में प्रमुख उम्मीदवार (Jharkhand 2nd Phase VIP Candidates)

  • हेमंत सोरेन: बरहेट
  • बाबूलाल मरांडी: धनवार
  • रवीद्र नाथ महतो: नाला
  • बसंत सोरेन: दुमका
  • मथुरा महतो: टुंडी
  • अमर बाउरी: चंदनकियारी
  • कल्पना सोरेन: गांडे
  • आजसू प्रमुख सुदेश महतो: सिल्ली
  • सीता सोरेन: जामताड़ा
  • लोबिन हेम्ब्रोम: बोरियो

सत्ता में वापसी कर पाएगा NDA गठबंधन?

Advertisement

झारखंड में भी दो गठबंधन आमने-सामने हैं। यहां फिलहाल झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नेता हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता पर काबिज है। महागठबंधन में कांग्रेस, RJD और वाम दल शामिल हैं। वहीं, NDA भी कई दलों के साथ मिलकर इस बार झारखंड के चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में है।

होगा बदलाव या महागठबंधन करेगा वापसी?

Advertisement

झारखंड में मौजूदा स्थिति देखें तो महागठबंधन का 47 सीटों पर फिलहाल कब्जा है। इसमें JMM के पास 27 सीटें, कांग्रेस के पास 18, RJD और CPI (M) के पास एक-एक सीट है। झारखंड में बहुमत का आंकड़ा 41 है।बात NDA गठबंधन की करें तो उसके पास झारखंड में फिलहाल 28 सीटों के साथ विपक्ष में हैं। इसमें BJP के पास 24 सीटें, आजसू के पास तीन और NCP (AP) के पास एक सीट शामिल है।

2019 झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे (2019 Jharkhand Election Results)

2019 के विधानसभा चुनावों में, JMM ने 30 सीटें हासिल कीं, जबकि बीजेपी ने 25 सीटें जीतीं, जो 2014 में जीती गई 37 सीटों से काफी कम है। 2019 के चुनाव में जीत के बाद JMM-कांग्रेस-RJD गठबंधन ने 47 सीटों के पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Election: विधानसभा की सभी 288 सीटों पर मतदान, महायुति और MVA के बीच कांटे की टक्कर

Published By :
Deepak Gupta
पब्लिश्ड