अपडेटेड 19 November 2024 at 22:45 IST
Maharashtra Election: विधानसभा की सभी 288 सीटों पर मतदान, महायुति और MVA के बीच कांटे की टक्कर
Maharashtra Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी। राज्य में महायुति और महा विकास अघाड़ी के बीच कांटे की टक्कर है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Maharashtra Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी। राज्य में महायुति और महा विकास अघाड़ी के बीच कांटे की टक्कर है। दोनों ही गठबंधन अपनी-अपनी जीत का दम भर रहे हैं। सताधारी महायुति अपने किए गए कामों को लेकर जनता के बीच में है तो दूसरी ओर महा विकास अघाड़ी सरकार के कामों में कमियां और अपनी भविष्य की योजनाओं को लेकर जनता के बीच पहुंची है। जनता किसकी बातों पर विश्वास करती है ये तो आने वाली 23 तारीख को ही पता चलेगा।
बहरहाल, 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव अब तक का सबसे दिलचस्प चुनाव होने जा रहा है। महायुति की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना शिंदे गुट और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी तो दूसरी तरफ महा विकास अघाड़ी में कांग्रेस, एनसीपी शरद चंद्र पवार और शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे है। राज्य में इन 6 बड़ी पार्टियों के अलावा छोटे-बड़े कुल 158 दल चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
कितनी सीट पर कौन सी पार्टी लड़ रही चुनाव
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की ओर से भारतीय जनता पार्टी सबसे ज्यादा 149 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। उसके बाद शिवसेना 81 और एनसीपी 56 सीटों पर चुनाव मैदान में है। वहीं महा विकास अघाड़ी की बात करें तो कांग्रेस 101 सीट, शिवसेना (UBT) 95 और NCP (SP) 86 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
Advertisement
288 विधानसभा सीटों के लिए 4,140 उम्मीदवार मैदान में
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 288 सीटों पर 4,140 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, आगामी चुनाव के लिए 4,140 उम्मीदवारों का आंकड़ा 2019 के विधानसभा चुनाव लड़ने वाले 3,239 उम्मीदवारों से 28 प्रतिशत अधिक है।
Advertisement
महाराष्ट्र में 9.63 करोड़ मतदाता
चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में एक ही चरण में चुनाव का आयोजन किया जाएगा। महाराष्ट्र के 36 जिलों के 288 सीटों में से जनरल 234, ST-25 और SC-29 है। 26 नवंबर 2024 को महाराष्ट्र में वर्तमान असेंबली का कार्यकाल पूरा हो रहा है। मतदाताओं की संख्या 9.63 करोड़ है। 9.63 करोड़ में 4.97 करोड़ पुरुष, 4.66 करोड़ महिलाएं और 1.85 करोड़ युवा वोटर्स हैं। इसके अलावा 20.93 लाख पहली बार वोट देने वाले लोग भी शामिल हैं।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 19 November 2024 at 22:45 IST