Jharkhand: PM मोदी ने पहले चरण की वोटिंग बीच कर दिया जीत का ऐलान, कहा- जल्द शपथ ग्रहण में आऊंगा

पीएम मोदी ने झारखंड में भाजपा-NDA सरकार के गठन का दावा किया है। उन्होंने यह भी ऐलान कर दिया की जल्द शपथ ग्रहण में वो झारखंड आएंगे।

PM modi
देवघर में पीएम मोदी | Image: X@BJP4India

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 13 नवंबर को वोटिंग हो रही है। इस चरण में 81 में से 43 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से वोटिंग प्रक्रिया शुरू हुई। लोकतंत्र के इस महापर्व में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) दूसरे चरण के प्रचार के लिए बुधवार को झारखंड के देवघर पहुंचे। पहले चरण के वोटिंग के बीच पीएम मोदी ने यहां नतीजों को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया।

देवघर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीए मोदी ने कहा कि झारखंड में पहले चरण का मतदान हो रहा है। भाजपा ने नारीशक्ति और नौजवानों के भविष्य के लिए जो गारंटियां दी हैं, उनके प्रति भारी समर्थन दिख रहा है। रोटी-बेटी और माटी को बचाने का संकल्प आज हर बूथ पर दिख रहा है। लोकतंत्र के इस उत्सव में आपने भी पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आज हर तरफ एक ही गूंज है, रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा- NDA सरकार।

झारखंड में बड़ा परिवर्तन होने वाला है-पीएम मोदी

झारखंड में पहले चरण के मतदान के बीच ही पीएम मोदी ने भाजपा-NDA सरकार की जीत का दावा ठोक दिया। यहां तक उन्होंने जनता से यह भी वादा कर दिया कि वो जल्द शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने फिर झारखंड आएंगे। दरअसल, पीएम मोदी को सुनने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ा था। जनसभा में लोगों की भीड़ को देखकर पीएम मोदी ने कहा कि आपकी मौजूदगी बता रही है कि इस बार झारखंड में बड़ा परिवर्तन होने वाला है।

जल्द शपथ ग्रहण सामारोह में शामिल होने आऊंगा-PM मोदी

झारखंड में भाजपा-NDA सरकार के गठन का दावा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपसे वादा करता हूं। चुनाव नतीजों के बाद मैं फिर से झारखंड आऊंगा और BJP -NDA की सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होऊंगा। इतनी ही नहीं आत्मविश्वास से भरे PM मोदी ने जनता को भी निमंत्रण दे डाला। उन्होंने कहा मैं आप सब को भी निमंत्रण दे देता हूं, आप सब भी शपथ ग्रहण में जरूर आना।

Advertisement

JMM पर गरजे PM मोदी

बाबानगरी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस ने पानी, जंगल, कोयला और बालू लूटा, अपने लोगों को सरकारी नौकरी दी, आपके बच्चों का भविष्य बर्बाद कर दिया। एससी, एसटी और ओबीसी की अधिक आबादी वाले राज्यों से कांग्रेस का सफाया हो गया, अब वह उप-जातियों को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा कर रही है। मगर जनता इस बार इनके झांसे में आने वाली नहीं है। 

यह भी पढ़ें: रोटी-बेटी और माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-NDA की सरकार-PM मोदी

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड