अपडेटेड 13 November 2024 at 15:10 IST
Jharkhand: 'रोटी-बेटी और माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-NDA की सरकार', बाबानगरी में गरजे PM मोदी
PM मोदी ने झारखंड के देवघर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार JMM-कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

झारखंड में विधानसभा चुनाव ( Jharkhand Assembly Election) के लिए आज, 13 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग हो रही है। कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग प्रक्रिया जारी है। लोकतंत्र के महापर्व में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। पहले चरण में कई दिग्गजों की किस्मत EVM में कैद होने वाली है। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी दूसरे चरण के प्रचार के लिए बुधवार को झारखंड के देवघर पहुंचे। यहां चुनावी रैली को संबोधित करते हुए PM मोदी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा।
बाबानगरी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस ने पानी, जंगल, कोयला और बालू लूटा, अपने लोगों को सरकारी नौकरी दी, आपके बच्चों का भविष्य बर्बाद कर दिया। एससी, एसटी और ओबीसी की अधिक आबादी वाले राज्यों से कांग्रेस का सफाया हो गया, अब वह उप-जातियों को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा कर रही है। मगर जनता इस बार इनके झांसे में आने वाली नहीं है।
झारखंड में भाजपा- NDA की सरकार बनेगी-PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "2 दिन बाद ही हम धरती आबा, बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती का उत्सव मनाने जा रहे हैं। हिंदुस्तान के हर कोने में धरती आबा की जन्म जयंती मनाई जाएगी। उसके पहले लोकतंत्र के उत्सव में आपने भी पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हर तरफ एक ही गूंज है, 'रोटी-बेटी और माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-NDA की सरकार'।"
JMM-कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय-PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "आज झारखंड में पहले चरण का मतदान हो रहा है। 'रोटी-बेटी और माटी' को बचाने का संकल्प आज हर बूथ पर दिख रहा है। भाजपा ने नारी शक्ति और नौजवानों के भविष्य के लिए जो गारंटियां दी हैं उनके प्रति भारी समर्थन दिख रहा है। हमारा ये संथाल का क्षेत्र भी इस बार नया इतिहास रचने के लिए तैयार है। संथाल में इस बार JMM-कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है।"
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 13 November 2024 at 15:10 IST