Jharkhand Election: हेमंत से बाबूलाल मरांडी, सुदेश महतो तक... दूसरे फेस के चुनाव में कई बड़े चेहरे

झारखंड में दूसरे चरण के चुनाव में कई बड़े उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी के अलावा सीता सोरेन, कल्पना सोरेन, सुदेश महतो भी शामिल हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jharkhand assembly elections phase 2
Jharkhand assembly elections phase 2 | Image: Facebook

Jharkhand Elections: झारखंड में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां पूरी हैं। 38 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण में वोटिंग है। 38 सीटों में से 18 सीटें राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण संथाल परगना क्षेत्र में हैं, जिसमें 6 जिले शामिल हैं। इसके पहले 13 नवंबर को कुल 81 विधानसभा सीटों में से 43 पर पहले चरण में चुनाव हुआ था। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

दूसरे चरण के चुनाव में कई बड़े उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्व मंत्री बाबूलाल मरांडी के अलावा सीता सोरेन, कल्पना सोरेन, सुदेश महतो भी शामिल हैं। यहां आपको दूसरे चरण के प्रमुख उम्मीदवारों के नाम बताते हैं...

झारखंड चुनाव के दूसरे चरण में प्रमुख उम्मीदवार (Jharkhand 2nd Phase VIP Candidates)

  • हेमंत सोरेन: बरहेट
  • बाबूलाल मरांडी: धनवार
  • रवीद्र नाथ महतो: नाला
  • बसंत सोरेन: दुमका
  • मथुरा महतो: टुंडी
  • अमर बाउरी: चंदनकियारी
  • कल्पना सोरेन: गांडे
  • आजसू प्रमुख सुदेश महतो: सिल्ली
  • सीता सोरेन: जामताड़ा
  • लोबिन हेम्ब्रोम: बोरियो

पहले चरण के प्रमुख उम्मीदवार (Jharkhand 1st Phase VIP Candidates)

  • चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन: घाटशिला
  • मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा: जगन्नाथपुर
  • अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा: पोटका
  • रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू: जमशेदपुर पूर्व
  • बन्ना गुप्ता: जमशेदपुर पश्चिम
  • महुआ माजी: रांची
  • रामेश्वर उरांव: लोहरदगा

2019 झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे (2019 Jharkhand Election Results)

2019 के विधानसभा चुनावों में, JMM ने 30 सीटें हासिल कीं, जबकि बीजेपी ने 25 सीटें जीतीं, जो 2014 में जीती गई 37 सीटों से काफी कम है। 2019 के चुनाव में जीत के बाद JMM-कांग्रेस-RJD गठबंधन ने 47 सीटों के पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई।

यह भी पढ़ें: विनोद तावड़े पर चुनाव आयोग का एक्शन, पैसे बांटने के आरोप पर केस दर्ज

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड