अपडेटेड 19 November 2024 at 16:16 IST
Maharashtra Election: BJP नेता विनोद तावड़े पर चुनाव आयोग का एक्शन, पैसे बांटने के आरोप पर FIR दर्ज
बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने विनोद तावड़े पर पैसे बांटने के आरोप लगाया है। हालांकि तावड़े इन आरोपों को झूठा बताते नजर आ रहे हैं।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में वोटिंग से कुछ घंटों पहले हलचल तेज हो गई। BJP के दिग्गज नेता और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर पैसे बांटने के सनसनीखेज आरोप लगे हैं। मामले में अब विनोद तावड़े के खिलाफ FIR भी दर्ज कर ली गई है।
'कैश कांड' में फंसे BJP नेता विनोद तावड़े के खिलाफ चुनाव आयोग ने FIR दर्ज कराई है। हालांकि, तावड़े अपने ऊपर लगे इन आरोपों को सिरे से नकारते नजर आ रहे हैं।
क्या है पूरा मामला...?
मामला कुछ ऐसा है कि पालघर के नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र में बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ता एक होटल के घुस आए थे। वहां विनोद तावड़े के भी मौजूद होने की जानकारी थी। इस होटल में एक बैठक चल रही थी। इस दौरान बहुजन विकास अघाड़ी के विधायक क्षितिज ठाकुर और उनके कार्यकर्ताओं ने तावड़े पर पैसे बांटने का आरोप लगाया।
इसको लेकर पालघर के नालासोपारा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। BVA कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उन्होंने विनोद तावड़े को वहां मौजूद लोगों को पैसे बांटते हुए देखा। आरोप लगाए गए कि तावड़े ने बैठक के समय होटल के मेन गेट को बंद था। क्षितिज ठाकुर का कहना है कि इस दौरान कथित तौर पर उनके पास 5 करोड़ रुपये और नामों वाली दो डायरियां भी थीं।
Advertisement
आरोपों पर क्या बोले विनोद तावड़े?
वहीं, विनोद तावड़े ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए अपनी सफाई में कहा है कि नालासोपारा के विधायकों की बैठक हो रही थी। वोटिंग के समय आदर्श आचार संहिता, वोटिंग मशीन को कैसे सील किया जाएगा और कोई आपत्ति दर्ज करानी है तो क्या करें… इसके बारे जानकारी देने के लिए मैं पहुंचा था। इस दौरान ही बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ता अप्पा ठाकुर और क्षितिज को लगा कि हम पैसे बांट रहे हैं। चुनाव आयोग और पुलिस इसकी जांच करें। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच हो।
'चुनाव आयोग को करनी चाहिए जांच'
विनोद तावड़े का कहना है कि मैं 40 साल से पार्टी में हूं। जो सच है, वो सबको मालूम है, लेकिन तब भी चुनाव आयोग और पुलिस को इसकी जांच करनी चाहिए।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 19 November 2024 at 16:05 IST