अपडेटेड 19 November 2024 at 11:31 IST
'रांची को कराची और झारखंड को...', वोटिंग से पहले गिरिराज ने जनता को किया सावधान, विपक्ष पर तगड़ा हमला
Jharkhand Election: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राज्य की जनता से बड़ी अपील की है।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Jharkhand Assembly Election: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए बुधवार 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। इन सीटों पर 18 नवबंर की शाम को चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी दलों की ओर पूरी ताकत झोंकी गई। इन सीटों पर मुख्य मुकाबला NDA और इंडिया गठबंधन के बीच है। दूसरे चरण के वोटिंग से ठीक एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राज्य की जनता बड़ी अपील की है। साथ ही उन्होंने विपक्ष को भी निशाने पर लिया है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने झारखंड की जनता से अपील करते हुए कहा, कल महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव है। महाराष्ट्र की जनता निर्णय ले चुकी है वो कभी भी इन लोगों को जो रोहिंग्याओं का समर्थन करते हों जो समाज को बांटते हों कभी वोट नहीं करेंगे। योगी आदित्यनाथ ने कहा है 'एक रहोगे तो सेफ रहोगे, बंटोगे तो कटोगे'।
हेमंत सोरेन रांची को कराची बनाना चाहते हैं-गिरिराज
गिरिराज सिंह ने कहा मैं झारखंड के लोगों से प्रार्थना करता हूं, अपील करता हूं, निवेदन करता हूं कि जब कल आप मतदान करने जाएं तो केवल MLA चुनने नहीं जाएं बल्कि अपने बच्चों के भविष्य के लिए जाएं, अपनी बहु-बेटियों की इज्जत के लिए जाएं। हेमंत सोरेन और कांग्रेस जैसे रोहिंग्या को शरण दे रहे हैं। यहां बेटी, रोटी और माटी खतरे में हैं। ये(JMM- कांग्रेस) दुमका क्षेत्र को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं झारखंड के बांग्लादेश बनाना चाहते हैं और रांची को कराची बनाना चाहते हैं।
20 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग
बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान हुए थे। वहीं, दूसरे चरण के तहत 20 नवंबर को वोटिंग होगी। वोटिंग को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिसके बाद विधानसभा चुनाव का 23 नवंबर को रिजल्ट आएगा। चुनाव परिणाम सत्ता की तस्वीर और दलों-गठबंधन की तकदीर तय करेगी। राज्य में मुख्य मुकबला NDA और INDIA गठबंधन के बीच है। अब देखना को होगा कि सत्ता में हेमंत सोरेन की वापसी होती है। या रोहिंग्या और घुसपैठियों का मुद्दा उठाकर BJP बड़ा खेला कर पाती है।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 19 November 2024 at 11:31 IST