Jharkhand: 'हिंदूओं की आबादी में कमी का फायदा...',घुसपैठियों को लेकर बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान
झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संपूर्ण झारखंड में घुसपैठ के कारण आदिवासियों की आबादी में गिरावट आई है।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) में इस बार सबसे बड़ा मुद्दा 'घुसपैठियों' का है। इसे लेकर राजनीति भी चरम है। भारतीय जनता पार्टी(BJP) की ओर से लगातार इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया जा रहा है। बीजेपी इसे विपक्ष का वोट बैंक बता रही है। असम के सीएम और झारखंड बीजेपी चुनाव प्रभारी हिमंत बिस्वा शर्मा ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। इसके बाद BJP इसे मुद्दा बना ली। चुनावी सभाओं में बीजेपी जनता से ये वादा कर रही है कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आई तो घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा। अब झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने हेमंत सोरेन पर घुसपैठियों को शरण देने का आरोप लगाया है।
बीजेपी लगातार यह कह रही है कि झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार वोट बैंक की राजनीति के लिए बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देती है। घुसपैठ के कारण हिंदू और आदिवासी आबादी घट रही है। घुसपैठिए आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे हैं और उनकी जमीन हड़प रहे हैं। बीते दिनों कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने झारखंड में चुनावी सभा में इसकी घोषणा की थी कि राज्य में गठबंधन की सरकार घुसपैठियों को भी गैस सिलेंडर देगी। अब झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी कह दिया है कि अब पानी सर से ऊपर जा रहा है।
सनातन हिंदूओं की आबादी में कमी समस्या-बाबूलाल मरांडी
झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, घुसपैठ प्रमुख मुद्दों में से एक विषय है। संपूर्ण झारखंड में घुसपैठ के कारण आदिवासियों की आबादी में गिरावट आई है। ये हम सभी के लिए चिंता का विषय है। दूसरी तरफ सनातन हिंदूओं की आबादी में भी बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली। कुल मिलाकर 60 वर्षों में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बंगाल बांग्लादेश से सटा हुआ है। लोग बांग्लादेश से बंगाल आते हैं और फिर झारखंड आते हैं। अब पानी सर से ऊपर जा रहा है।
घुसपैठियों से राज्य के अस्तित्व को खतरा-BJP
बीजेपी जनता से यह दावा कर रही है कि अगर उनकी गठबंधन की सरकार आई तो हम झारखंड से नक्सलवाद और घुसपैठ का सफाया कर देंगे। प्रत्येक घुसपैठिए को वापस भेजने का काम किया जाएगा। बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं को बसने की इजाजत देकर झामुमो राज्य के अस्तित्व के लिए खतरा पैदा कर रहा है। हम आदिवासियों को उनकी जमीन और अधिकार दोनों देने का काम करेंगे।