अपडेटेड 22 October 2024 at 07:35 IST

झारखंड चुनाव के लिए कांग्रेस ने खोले पत्ते, 21 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी; किसे कहां से मिला टिकट?

Congress 1st List for Jharkhand Assembly Election: कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है।

Follow : Google News Icon  
BREAKING: Congress Announces 21 Candidates For Jharkhand Assembly Polls | Full Details
BREAKING: Congress Announces 21 Candidates For Jharkhand Assembly Polls | Full Details | Image: PTI

Congress 1st List for Jharkhand Assembly Election : झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में कांग्रेस ने चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य अजय कुमार और कुछ अन्य मंत्रियों के नाम शामिल हैं।

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक के कुछ घंटों के बाद यह लिस्ट जारी की गई है। रामेश्वर उरांव को उनकी मौजूदा लोहरदगा सीट से एक बार फिर उम्मीदवार बनाया गया है।

किसे कहां से मिला टिकट?

वहीं भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी अजय कुमार को जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। बता दें कि कुमार जमशेदपुर से लोकसभा सदस्य भी रह चुके हैं। राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी को उनके वर्तमान क्षेत्र जामताड़ा से एक बार फिर से मैदान में उतारा गया है, जबकि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को जमशेदपुर पश्चिम से उतारा है है। कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को महगामा से एक फिर उम्मीदवार बनाया गया है। जाहिर है कि वह वर्तमान में इस सीट से विधायक हैं।

जारी गतिरोध के बीच उम्मीदवार घोषित

बताते चलें कि कांग्रेस ने सत्तारूढ़ गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर जारी गतिरोध के बीच ये उम्मीदवार घोषित किए हैं। कांग्रेस ने सोमवार, 21 अक्टूबर की रात कहा था कि मंगलवार यानि 22 अक्टूबर को इसको लेकर पूरी तरह तस्वीर साफ हो जाएगी कि कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा।

Advertisement

राजद ने JMM-कांग्रेस की घोषणा पर क्यों जताई नाराजगी?

गौरतलब है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस ने गत शनिवार को ऐलान किया था कि दोनों दल राज्य की 81 विधानसभा सीट में से 70 पर चुनाव लड़ेंगे और बाकी सीट पर घटक के अन्य सहयोगी लड़ेंगे। ऐसे में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इस घोषणा पर नाराजगी जताते हुए रविवार को कहा था कि 12 से कम सीट उसे मंजूर नहीं होंगी और अगर अकेले चुनावी मैदान में उतरना पड़ा, तो उस स्थिति में भी वह ‘इंडी’ गठबंधन की संभावनाओं को नुकसान नहीं पहुंचाएगा।

झारखंड में चुनाव कब?

जान लें कि झामुमो, कांग्रेस और राजद विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (INDIA) में शामिल हैं। झारखंड में दो चरण में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Jharkhand: चुनावों से पहले झारखंड में BJP को झटका,लुईस मरांडी इस्तीफा देकर CM हेमंत से मिलने पहुंचीं

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 22 October 2024 at 07:17 IST