Jharkhand Election: BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मोदी-योगी समेत ये मंत्री करेंगे प्रचार
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए BJP ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इस लिस्ट में PM मोदी, सीएम योगी समेत कई बड़े नामा शामिल हैं।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Jharkhand Assembly Election BJP Star Campaigners List: झारखंड मे होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर BJP ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, CM योगी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल है। बीजेपी के 40 स्टार प्रचारक झारखंड की धरती पर प्रचार करेंगे और भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट की अपील करेंगे।
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं के नाम शामिल हैं।
पहले चरण के नामांकन के लिए आज आखिरी दिन
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर शंखनाद बज चुका है। पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने प्रक्रिया शुक्रवार को खत्म हो गई। बड़े चेहरों ने 25 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल किया। इनमें राज्य के पूर्व सीएम और कोल्हान टाइगर के नाम से मशहूर चंपई सोरेन, आजसू प्रमुख सुदेश महतो भी शामिल है।
झारखंड में दो चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव
झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होगा। पहले चरण में 13 नवंबर और दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं 23 नवंबर को नतीजों का ऐलान होगा। झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है। 2019 में झारखंड में पांच चरण में चुनाव हुए थे। इस बार 2 चरणों में मतदान होगा।