अपडेटेड 25 October 2024 at 16:24 IST
'विरोधी पार्टियों में मची भगदड़, एकतरफा होगा चुनाव...' झारखंड को लेकर निशिकांत दुबे का बड़ा दावा
Jharkhand Election: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेता और सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि मैं आज से देवघर में ही कैंप किया है
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Jharkhand Assembly Elections: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेता और सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि मैं आज से देवघर में ही कैंप किया है, मैं आज से देवघर में ही रहूंगा। संथाल परगना भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। कल से हमारे प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई भी देवघर में ही कैंप करेंगे, यही रहेंगे और 13 या 14 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देवघर आएंगे। इसी बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि देवघर हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है।
जिस तरह से दूसरे पार्टियों में भगदड़ है आगे आने वाले 10-15 दिनों में आपको बहुत सारी ज्वाइनिंग दिखाई देंगी। वहां से भगदड़ दिखाई देगी और अंत होते-होते तक 20 नवंबर तक आपको लगेगा कि चुनाव एक तरफा हो गया है।
अपनों को भी निशिकांत दुबे की नसीहत
निशिकांत दुबे ने कहा कि मैंने लोकसभा चुनाव देखा था, लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के समर्थक और कार्यकर्ता और नेता थे। उनमें कई कैसे लोग थे जो कि पैसे के आधार पर इंडिया गठबंधन को समर्थन दे रहे थे। मैंने उन कार्यकर्ताओं से पूछा कि क्या आपको हेमंत सोरेन ने गठबंधन का टिकट दे दिया, मैं उन जनप्रतिनिधियों से पूछा क्या आपके खिलाफ हेमंत सोरेन ने कमजोर उम्मीदवार दे दिया है और यदि नहीं दिया है तो यह आपके मुंह पर तमाचा है और भविष्य के लिए सीख है कि भारतीय जनता पार्टी मां है, पार्टी के प्रति गद्दारी आपको गद्दार बनती है। आपको ना घर का रहने देती है ना घाट का रहने देती है और वही खेल यदि विधानसभा में करते हैं तो आपको क्या फायदा होने वाला इन 5 सालों में यही मेरे कहने का तात्पर्य है।
Advertisement
झारखंड में दो चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव
झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होगा। पहले चरण में 13 नवंबर और दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं 23 नवंबर को नतीजों का ऐलान होगा। झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है। 2019 में झारखंड में पांच चरण में चुनाव हुए थे। इस बार 2 चरणों में मतदान होगा।
Advertisement
झारखंड में कुल 2.6 करोड़ मतदाता- चुनाव आयोग
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जिसमें से 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 11.84 लाख है... झारखंड में 29,562 पोलिंग स्टेशन होंगे।"
सत्ता में वापसी कर पाएगा NDA गठबंधन?
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 25 October 2024 at 16:24 IST