'बटेंगे तो कटेंगे, अयोध्या में 500 साल तक अपमान...', प्रचार के आखिरी दिन CM योगी ने फिर दोहराया
Jharkhand: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताबड़तोड़ रैलियां की और एक बार फिर 'बटोगे तो कटोगे' 'एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे' के नारे को दोहराया।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Jharkhand Election: झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताबड़तोड़ रैलियां की और एक बार फिर 'बटोगे तो कटोगे' 'एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे' के नारे को दोहराया।
सीएम योगी ने कहा कि देश तब गुलाम हुआ था जब हिंदू बटा था, बहनों-भाई और बंटना नहीं है, 'बंट थे तो कटे थे' 'एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे'। एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे, ना बाटेंगे न कटेंगे, इस संकल्प के साथ हमें काम करना है और यही आवाहन करने के लिए आज मैं आप लोगों के बीच में आया हूं।
अयोध्या में अगर हिंदू बंटा नहीं होता तो अपमान नहीं झेलना होता- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि मैं आपसे कहना चाहता हूं अयोध्या में अगर हिंदू बंटा नहीं होता 500 वर्ष पहले जाति के नाम पर बंटा नहीं होता तो अयोध्या में अपमान नहीं झेलना होता। अगर हिंदू बंटा नहीं होता तो काशी में अपमान नहीं झेलना होता, हिंदू बंटा नहीं होता तो मथुरा में अपमान नहीं झेलना होता, हम बंटे थे तो अपमान झेलना पड़ा था। इसलिए मैं आपसे आवाहन करने के लिए आया हूं बहनों-भाइयों बंटना नहीं है।
Advertisement
जाति के नाम पर बांटने वाले नेता समाज के दुश्मन है- सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जाति के नाम पर बांटने वाले नेता समाज के दुश्मन है, देश के दुश्मन है, इनसे सावधान रहना है और सावधान रहकर के एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को सकार बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के आवाहन को आगे बढ़ाना है। विकसित भारत की परिकल्पना को आगे बढ़ाना है और भारत को विकसित बनाना है।
Advertisement
बीजेपी की सरकार वाले राज्यों में लव-जिहाद नहीं हो सकता- सीएम योगी
सीएम योगी ने रहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार जहां-जहां भी है वहां न लव जिहाद हो सकता है और ना लैंड जिहाद हो सकता है, अगर कोई करने का दुस्साहस करता है तो मान करके चलिए जो भी लव जिहाद और लैंड जेहाद करेगा उसने जहन्नुम का अपना टिकट काट लिया है। वहां पर नहीं हो सकता, वहां पर कोई गौ हत्या नहीं कर सकता है। वहां पर कोई किसी बेटी की इज्जत के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता है। वहां पर किसी गरीब को एक ट्राली बालू ले जाते हुए कोई परेशान नहीं कर सकता है।