अपडेटेड 18 November 2024 at 17:36 IST
अगर नमाज तो हनुमान पाठ के लिए भी...', झारखंड घुसपैठिए, आलमगीर और इरफान के लिए नहीं बना- CM हिमंता
CM हिमंता ने कहा कि ये झारखंड बाजपेयी जी ने घुसपैठियों, आलमगीर आलम और इरफान अंसारी के लिए नहीं बनााया था, ये आपके लिए बनाया था, आदिवासियों के लिए बनाया था।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Jharkhand Election: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। 20 नवंबर को वोटिंगे के बाद 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव सह-प्रभारी हिमंता और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बहुत बड़ा बयान दिया है।
हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि झारखंड में कुछ जगह शुक्रवार को स्कूल बंद होते हैं, मैंने पूछा तो बच्चों ने बताया कि हमारे मास्टर साहब को नमाज पढ़ने जाना होता है। मैं कहता हूं कि अगर नमाज के लिए स्कूल शुक्रवार को बंद होता है तो हनुमान पाठ के लिए भी मंगलवार को बंद होना चाहिये।
झारखंड आदिवासियों के लिए बनाया था, घुसपैठियों के लिए नहीं- सीएम हिमंता
असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि ये झारखंड अटल बिहारी बाजपेयी जी ने घुसपैठियों, आलमगीर आलम और इरफान अंसारी के लिए नहीं बनााया था, ये आपके लिए बनाया था, आदिवासियों के लिए बनाया था।
सीएम हिमंता ने हिंदुओं को एकजुट होने का किया आग्रह
Advertisement
हिमंता बिस्वा सरमा ने हिंदुओं से सनातन को बचाने के लिए एकजुट रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “यह चुनाव झारखंड से घुसपैठियों को बाहर निकालने और हिंदुओं को बचाने के लिए हैं। हम हिंदू हैं, हम हिंदू थे और हम हिंदू रहेंगे...सनातन को बचाने के लिए एकजुट रहने का समय आ गया है।”
उन्होंने दावा किया कि झारखंड में कई क्षेत्रों में हिंदू आबादी कम हो गई है और कहा कि हिंदुओं ने भारत की रक्षा की है और उन्हें जय श्रीराम का नारा लगाने के लिए एकजुट रहना चाहिए।
Advertisement
होगा बदलाव या महागठबंधन करेगा वापसी?
झारखंड में मौजूदा स्थिति देखें तो महागठबंधन का 47 सीटों पर फिलहाल कब्जा है। इसमें JMM के पास 27 सीटें, कांग्रेस के पास 18, RJD और CPI (M) के पास एक-एक सीट है। झारखंड में बहुमत का आंकड़ा 41 है।बात NDA गठबंधन की करें तो उसके पास झारखंड में फिलहाल 28 सीटों के साथ विपक्ष में हैं। इसमें BJP के पास 24 सीटें, आजसू के पास तीन और NCP (AP) के पास एक सीट शामिल है।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 18 November 2024 at 17:36 IST