'शाही परिवार देश का सबसे भ्रष्ट परिवार, कांग्रेस पर नक्सली सोच का कब्जा', J-K में गरजे PM मोदी
PM Modi in Katra: कटरा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी को घेरते हुए कहा कि ये शाही परिवार देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है। कांग्रेस पर नक्सली सोच का कब्जा है।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

PM Modi in Katra: जम्मू-कश्मीर में चुनावी हलचल के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कटरा में आगमन हुआ। कटरा में पीएम मोदी ने रोड शो किया। रोड शो के बाद उन्होंने चुनावी रैली को भी संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये मोहब्बत की दुकान के नाम पर नफरत का सामान भेजने की उनकी पुरानी नीति है।
कटरा में पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा, “कांग्रेस का शाही परिवार देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है। ये परिवार भारत में भ्रष्टाचार की कुरीती का जन्मदाता भी और पोषक भी है। ये परिवार भारत में भ्रष्टाचार की कुरीती का जन्मदाता भी और पोषक भी है। ये डोगरों की धरती पर आकर यहां के राज परिवार को भ्रष्ट कहते हैं। कांग्रेस नेता ने डोगरा विरासत पर हमला जानबूझकर किया है। इनको वोट बैंक के अलावा कुछ नहीं दिखता है।”
कांग्रेस वोट के लिए हमारी आस्था और संस्कृति को भी दांव पर लगाती: PM
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर वोट के लिए आस्था और संस्कृति को दांव पर लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस तो कुछ वोटों के लिए हमारी आस्था और संस्कृति को कभी भी दांव पर लगा सकती है। इन्होंने कश्मीर में ही आग नहीं लगाई, जम्मू को भी झुलसाया, इसका फायदा सीमा पार बैठे दुश्मनों ने उठाया है। यहां माता के भक्तों पर कायराना हमला हुआ। जब से 370 की दीवार टूटी है, तब से आतंक और अलगाव लगातार कमजोर पड़ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर स्थाई शांति की तरफ बढ़ चला है। इनकी तुष्टिकरण की राजनीति के चलते हमारे भाई-बहनों ने बहुत भुगता है।"
कांग्रेस के वारिश की सोच नक्सली है....: PM मोदी
हाल ही में राहुल गांधी ने विदेश में जाकर हिंदू देवी-देवता को लेकर बयान दिया था। इसे लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस को जमकर घेरा। उन्होंने कहा, "कांग्रेस का जो शाही परिवार है उसके वारिस ने विदेश में हाल ही में जाकर कहा कि हमारे देवी-देवता भगवान नहीं हैं। क्या ये हमारे देवी-देवताओं का अपमान नहीं है? ये उनकी सोची-समझी चाल है ये एक नक्सली सोच है। आज कांग्रेस पर इसी नक्सली सोच का कब्जा हो गया है।"
Advertisement
कांग्रेस-NC खूनखराबे के पुराने दौर को लौटाना चाहती है: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आपको सावधान, सतर्क रहना है, कांग्रेस को दिया हर एक वोट यहां नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी के घोषणापत्र को लागू करेगा। ये कह रहे हैं कि यहा 370 को वापस लौटाएंगे, यानि खूनखराबे के पुराने दौर को फिर लौटाना चाहते हैं। मोदी जम्मू-कश्मीर के विकस के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा है। कांग्रेस, एनसी, पीडीपी, कभी नौजवानों का भला नहीं कर सकते। इन तीनों दलों ने नौजवानों का भविष्य बर्बाद किया है। बीजेपी ने आतंकवाद पर व्हाइट पेपर लाने की बात कही है। बीजेपी ने अपने संकल्पपत्र में इसका रोडमैप भी रखा है। ताकि आतंकवाद के पीड़ितों को पूरा इंसाफ मिल सके।
इसे भी पढ़ें: LIVE UPDATES/ कटरा में PM मोदी ने विपक्ष को घेरा, बोले-मोहब्बत की दुकान के नाम पर नफरत का सामान भेजना पुरानी नीति