LIVE BLOG

कटरा में PM मोदी ने विपक्ष को घेरा, बोले-मोहब्बत की दुकान के नाम पर नफरत का सामान भेजना पुरानी नीति

India News: चुनाव के बीच पीएम मोदी आज जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने कटरा में चुनावी अभियान के तहत कटरा में रोड शो भी किया। वहीं, हरियाणा चुनाव के लिए आज बीजेपी ने घोषणापत्र जारी किया। वन नेशन वन इलेक्शन पर पक्ष-विपक्ष की ओर से प्रतिक्रिया का दौर जारी है।

Follow : Google News Icon  
PM Modi
PM Modi | Image: PTI

कांग्रेस जो बोलती है उसके बाद वह शोषण करती है: CM सैनी

हरियाणा विधानसभा चुनाव पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "लोगों में उत्साह और जोश है, बीजेपी ने जो आज संकल्प पत्र जारी किया है हरियाणा की जनता ने उसका स्वागत किया है। जनता बीजेपी पर ही विश्वास करती है क्योंकि बीजेपी जो कहती है वो करती है और कांग्रेस जो बोलती है उसके बाद वह शोषण करती है....उनका घोषणा पत्र झूठा है उन्होंने आज तक किसी को लोभ नहीं दिया...मैं हरियाणा के लोगों को आश्वस्त करता हूं कि 2024 का ये संकल्प पत्र हम 100% हूबहू इसको धरातल पर उतारेंगे।"


तिरुपति बालाजी के प्रसाद में बीफ फैट के इस्तेमाल पर गिरिराज सिंह का बयान

तिरूपति बालाजी के प्रसाद को लेकर आई रिपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "जांच रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि तिरुपति मंदिर में वितरित प्रसाद के लड्डू बनाने में बीफ चर्बी और मछली के तेल का इस्तेमाल किया गया। जब सरकार हिंदू विरोधी होती है तो वह सबसे पहले आस्था पर हमला करती है।"


Advertisement

तिरुपति के प्रसाद में बीफ फैट की पुष्टि

गुजरात के लैब ने तिरुपति बालाजी के प्रसाद में बीफ फैट और फिश ऑयल की भी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार प्रसाद में गौ-मांस और सूअर की चर्बी के इस्तेमाल की पुष्टि की गई है।


India News Live: BJP ने हरियाणा को किया तबाह: AAP अध्यक्ष सुशील गुप्ता

India News Live: हरियाणा AAP अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा, "यह एक ऐसा पुलिंदा है जो हर चुनाव में भाजपा फेंकती है...हमने मुफ्त बिजली और विश्व स्तरीय शिक्षा की गारंटी दी - हम इसे दिल्ली और पंजाब में दे रहे हैं...भाजपा ने हरियाणा में सबसे ज्यादा बेरोजगारी की है, भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने हरियाणा को तबाह कर दिया है..."


Advertisement

कांग्रेस ने 300 यूनिट फ्री बिजली, 6,000 रुपए पेंशन का किया ऐलान

कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, "जैसा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 300 यूनिट फ्री बिजली, 6,000 रुपए पेंशन...यह लोगों की जिंदगी बदलने और महंगाई से लड़ने के लिए कांग्रेस के तंत्र का हिस्सा है...मुझे विश्वास है कि यह लोगों की जिंदगी बदलने में निर्णायक साबित होगा..."


कांग्रेस-NC J&K को फिर से 370 की बेड़ियों से जकड़ने की बात कर रहे: CM धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "कांग्रेस और नेशनल कॉफ्रेंस जम्मू-कश्मीर को फिर से धारा 370 की बेड़ियों से जकड़ने की बात कर रहे हैं...ये वे पार्टियां हैं जो धर्म के आधार पर पक्षपात और लोगों को भय दिखाकर वोट बैंक की राजनीति कर रही है...हमें याद करना चाहिए पिछले 10 सालों में जम्मू-कश्मीर किस तरह से बदल रहा है...धारा 370 समाप्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर आगे बढ़ रहा है.."


राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने कहा, "राहुल गांधी के खिलाफ मध्य प्रदेश भाजपा ने FIR दर्ज कराई है। उन्होंने प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का लगातार अपमान किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर कहा है कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 100 बार अपमान किया है और उनके खिलाफ अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया है...राहुल गांधी ने देशद्रोह किया है। उन्होंने दूसरे देशों में भारतीय प्रधानमंत्री का अपमान किया है। देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है और हम उनके खिलाफ सख्त और त्वरित कानूनी कार्रवाई की मांग करते हैं..."


पाकिस्तान को मिला करारा जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ने कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस का खुलकर समर्थन किया है। उनका कहना है कि आर्टिकल 370 और 35A को लेकर कांग्रेस और NC का एजेंडा वही है, जो पाकिस्तान का एजेंडा है यानी कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस की पोल खुद पाकिस्तान ने खोल दी है। मोदी आज कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस को डंके की चोट पर कह रहा है... हम जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के एजेंडे को लागू नहीं होने देंगे। दुनिया की कोई ताकत जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती।"


दुनिया की कोई ताकत 370 की वापसी नहीं करा सकती: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "वोट बैंक के अलावा इन्हें कुछ नहीं दिखता है इसलिए इन्होंने सालों साल तक जम्मू और कश्मीर के बीच खाई को गहरा किया। जम्मू के साथ हमेशा भेदभाव किया....हमने जम्मू को विकास की नई धारा से जोड़ा है। मोदी आज कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस को डंके की चोट पर कह रहा है। हम जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के एजेंडे को लागू नहीं होने देंगे। दुनिया की कोई ताकत जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती।"


कांग्रेस पर इसी नक्सली सोच का कब्जा हो गया है: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस तो कुछ वोटों के लिए हमारी आस्था और संस्कृति को कभी भी दाव पर लगा सकती है। कांग्रेस का जो शाही परिवार है उसके वारिस ने विदेश में हाल ही में जाकर कहा कि हमारे देवी-देवता भगवान नहीं हैं...क्या ये हमारे देवी-देवताओं का अपमान नहीं है? ये उनकी सोची-समझी चाल है ये एक नक्सली सोच है.. आज कांग्रेस पर इसी नक्सली सोच का कब्जा हो गया है।"


कटरा में पीएम मोदी ने किया रोड शो

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के कटरा में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों पर जमकर निशाना भी साधा। पीएम मोदी ने कहा कि मुहब्बत की दुकान के नाम पर नफरत का सामान भेजने की इनकी पुरानी नीति है।


संकल्प पत्र हमारी प्रतिबद्धता- CM नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "यह संकल्प पत्र हमारी प्रतिबद्धता है और प्रधानमंत्री मोदी के सहयोग से हम इसे पूरा करेंगे। मुझे खुशी है कि महिलाओं को 2100 रुपए देने का निर्णय किया गया है, हमारी बहनों को इसका लाभ मिलेगा। हरियाणा के किसानों की 24 फसलें MSP पर खरीदने का हमारा निर्णय जारी रहेगा। आयुष्मान-चिरायु के तहत लोगों को 5 लाख रुपए प्रति वर्ष मिलने वाली राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपए किया गया है, इसका भी लाभ गरीब लोगों को मिलेगा।"


मेनिफेस्टो पर मनोहर लाल खट्टर का बयान

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "हरियाणा के घोषणापत्र में बहुत संतुलित तरीके से हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। महिलाओं, युवाओं, किसानों, पिछड़े समाज, सबका ध्यान रखा गया है। उसमें युवाओं के लिए नौकरी की भी चिंता की गई है। हमने सोच-समझकर, सारा बजट का हिसाब लगाकर घोषणाएं की हैं।"


CM ममता बनर्जी ने किया बाढ़ प्रभावित इलाको का दौरा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मेदिनीपुर के पंसकुरा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।


जम्मू-कश्मीर में पहली बार बिना दहशत के वोटिंग हुई- पीएम मोदी

जम्मू-कश्मीर में इस वक्त जम्हूरियत का त्योहार चल रहा है। कल ही यहां 7 जिलों में पहले दौर की वोटिंग हुई। पहली बार दहशतगर्दी के साए के बिना ये वोटिंग हुई। हम सभी के लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है कि इतनी बड़ी संख्या में लोग वोटिंग के लिए अपने घरों से बाहर निकले।
 


श्रीनगर में पीएम मोदी की रैली

श्रीनगर में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "हम सबका मकसद जम्मू-कश्मीर की तेज तरक्की है। जम्मू-कश्मीर की तेज तरक्की का जज्बा और बुलंद करने के पैगाम के साथ आज मैं आपके बीच आया हूं। मैं देख रहा हूं कि आज मेरे कश्मीर के भाई-बहन खुशामदीद पीएम कह रहे हैं। मैं तहेदिल से उनका शुक्रिया अदा करता हूं।"


हरियाणा चुनाव के लिए BJP का संकल्प पत्र जारी

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी मौजूद हैं।
 


'वन नेशन वन इलेक्शन' पर डीके शिवकुमार का बयान

वन नेशन वन इलेक्शन पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा, "कांग्रेस पार्टी वन नेशन वन इलेक्शन में विश्वास नहीं करती, व्यावहारिक रूप से यह संभव नहीं है। वे सभी राज्य स्तरीय पार्टियों को अलग करना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि केवल राष्ट्रीय पार्टियों को ही बने रहना चाहिए। संघीय ढांचे में आप ऐसा नहीं कर सकते। कांग्रेस पार्टी इसका पूरी तरह से विरोध करती है।"


बोरवेल में बच्ची का सफल रेस्क्यू

राजस्थान के दौसा में करीब 18 घंटे की मशक्कत के बाद बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची को सुरक्षित निकाल लिया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने कहा, "बच्ची को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती करया गया है। बच्ची की हालत बिल्कुल ठीक है।"


वन नेशन वन इलेक्टर पर मंत्री दीपक केसरकर का बयान

वन नेशन वन इलेक्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर का कहना है, “जब आदर्श आचार संहिता लागू होती है, तो विकास कार्य रुक जाते हैं। यह (वन नेशन वन इलेक्शन) एक अच्छा विचार है ताकि प्रगति जारी रहे और लोगों को कोई समस्या न हो। पहले भी कांग्रेस ने जीएसटी लाने का प्रस्ताव रखा था, बाद में उन्होंने इसका विरोध किया, उनका दिमाग खराब हो गया है, इसलिए लोगों ने उन्हें बाहर कर दिया है।”


J&K दौरे से पहले PM मोदी का पोस्ट

जम्मू-कश्मीर दौरे से पहले पीएम मोदी ने पोस्ट किया और कहा, "मैं आज जम्मू-कश्मीर के लोगों के बीच रहने के लिए उत्सुक हूं। श्रीनगर और कटरा में रैली को संबोधित करूंगा। कल के मतदान से पता चला है कि जम्मू-कश्मीर के लोग चुनावों को लेकर बहुत उत्साहित हैं और चुनाव प्रक्रिया को जीवंत बनाने के इच्छुक हैं। मैं हमारे विकास एजेंडे के बारे में बोलूंगा और लोगों का आशीर्वाद मांगूंगा।"


दिल्ली के शांतिवन में हादसा, 5 लोग घायल

दिल्ली के शांतिवन इलाके में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से दिल्ली विश्वविद्यालय के 4 छात्रों समेत 5 लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे गुरुग्राम से जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि ड्राइवर ने अपने मोबाइल फोन पर गाना बदलने की कोशिश की और ऐसा करते हुए उसने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया। कार साइड रेलिंग से टकरा गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी।


PM की रैली से पहले बढ़ी श्रीनगर की सुरक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले श्रीनगर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आज प्रधानमंत्री श्रीनगर में एक रैली को संबोधित करेंगे।


जम्मू-कश्मीर के पहले चरण में 61.11% हुई वोटिंग- EC

भारत निर्वाचन आयोग ने बताया कि जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के चुनाव में मतदान प्रतिशत 61.11% रहा, जिसमें किश्तवाड़ में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत - 80.14% और पुलवामा में सबसे कम 46.65% में हुआ। 


नवादा की घटना पर मायावती का बयान

BSP प्रमुख मायावती ने नवादा में दंबंगों द्वारा कई घरों में आग लगाने की घटना पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा, "बिहार के नवादा में दबंगों द्वारा गरीब दलितों के काफी घरों को जलाकर राख करके उनका जीवन उजाड़ देने की घटना अति-दुखद व गंभीर। सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही पीड़ितों को पुनः बसाने की व्यवस्था के लिए पूरी आर्थिक मदद भी करे।"


बोरवेल में गिरी ढाई साल की मासूम

राजस्थान के दौसा में ढाई साल की एक मासूम बच्ची गहरे बोरवेल में गिर गई है। बच्ची को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। दौसा के ASP लोकेश सोनवाल ने बताया, “बच्ची 35 फीट की गहराई में है। सबसे पहले बच्ची को ऑक्सीजन मुहैया कराया गया है। बच्ची अभी स्थिर है, जीवित है। जल्द ही बच्ची को बाहर निकाला जाएगा।”


मथुरा में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार रात एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। मालगाड़ी के डिरेल होने पर ASP अरविंद कुमार ने बताया, "दिल्ली जाने वाली एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने की सूचना मिली थी। जिन डिब्बों में कोयला लदा हुआ था वो पटरी से उतरी है। सभी लोग मौके पर मौजूद हैं। रेलवे की टीम मामले की जांच कर रही है। कोई जनहानि नहीं हुई है।"


श्रीनगर और कटरा में पीएम मोदी की रैलियां

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए पीएम मोदी प्रचार करेंगे। वह श्रीनगर और कटरा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री माता वैष्णो देवी के दर्शन भी करेंगे।

Published By :
Ruchi Mehra

पब्लिश्ड