विनेश फोगाट लड़ेंगी चुनाव? शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल ओलंपियन ने कर दिया ये इशारा

विनेश फोगाट ने चुनाव लड़ने के सवाल पर चुप्पी साधी है, लेकिन उन्होंने ऐसी संभावनाओं से कतई इनकार नहीं किया है। हरियाणा में एक अक्टूबर को चुनाव होने हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
wrestler vinesh phogat join farmers protest
विनेश फोगाट शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल हुईं। | Image: X

Vinesh Phogat: हरियाणा इन दिनों विधानसभा चुनावों के दौर में चल रहा है। एक अक्टूबर को सूबे में नई सरकार चुनने के लिए वोटिंग होनी है। चुनावी सरगर्मियों के बीच ओलंपियन विनेश फोगाट के राजनीतिक अखाड़े में उतरने की चर्चाएं हैं। अटकलों के बीच अब खुद विनेश फोगाट ने चुनाव लड़ने के सवाल पर चुप्पी साधकर बड़ा संकेत दे दिया है।

विनेश फोगाट ने चुनाव लड़ने के सवाल पर चुप्पी साधी है, लेकिन उन्होंने ऐसी संभावनाओं से कतई इनकार नहीं किया है। जब पूछा गया कि क्या वो चुनाव लड़ेगी? क्या कांग्रेस उन्हें टिकट देगी? अपने जवाब में विनेश फोगाट ने कहा कि आज कोई राजनीतिक बयान नहीं, आज सिर्फ किसानों के मुद्दे पर बात होगी।

किसान आंदोलन में शामिल हुईं विनेश फोगाट

ओलंपियन विनेश फोगाट ने शनिवार को शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसानों के आंदोलन में हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारी किसानों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानूनी गारंटी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन 31 अगस्त को अपने 200वें दिन में प्रवेश कर गया। किसान 13 फरवरी से शंभू बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जहां पुलिस ने उनके दिल्ली मार्च को रोक दिया था।

किसान आंदोलन पर विनेश फोगाट ने कहा कि आज मैं सिर्फ किसानों के मुद्दे पर ही बात करूंगी। मैं भी किसान परिवार से हूं। मुझे पता है कि किसानों की क्या दिक्कत होती है। खिलाड़ी होने से पहले मैंने भी खेत में काम किया है। मुझे पता है कि मेरी मां ने कैसे हमे पाला है। महिला पहलवान ने कहा कि अगर किसान खाना नहीं देंगे तो खिलाड़ियों को भी खाने को क्या मिलेगा? उन्होंने मांग की कि सरकार को बढ़ा दिल दिखाना चाहिए और बातचीत करनी चाहिए। विनेश फोगाट किसानों के बीच करीब 10 मिनट तक रुकीं और उसके बाद वो खनौरी बॉर्डर के लिए निकल गईं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: किस सीट से चुनाव लड़ेंगे हरियाणा के सीएम नायब सैनी? खुद दिया जवाब

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड