अपडेटेड 30 August 2024 at 22:43 IST

करनाल या लाडवा, किस सीट से चुनाव लड़ेंगे हरियाणा के CM नायब सैनी? सीट बदलने पर खुद दिया जवाब

गुरुवार को दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद खबर आई कि CM नायब सिंह सैनी लाडवा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। अब खुद सीएम इसपर बयान आया है।

Follow : Google News Icon  
Nayab Singh Saini Seat
करनाल या लाडवा? किस विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे हरियाणा के CM नायब सैनी, | Image: Republic

CM Nayab Singh Saini Seat: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 1 अक्टूबर को मतदान होना है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अभी अपनी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं कि है, लेकिन सीएम नायब सिंह सैनी की सीट को लेकर चर्चा जोरों पर है। गुरुवार को दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद खबर आई कि प्रदेश के सीएम करनाल की जगह लाडवा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। शुक्रवार को BJP हरियाणा के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने भी इसका ऐलान किया। अब खुद सीएम सैनी का अपनी सीट को लेकर बयान आया है।

शुक्रवार को नायब सिंह सैनी ने करनाल में एक रोड शो किया। जब उनसे सवाल पूछा गया कि करनाल से कौन चुनाल लड़ेगा? उसपर उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि 'करनाल से मैं ही चुनाव लड़ूंगा। करनाल ही नहीं समस्त हरियाणा के लोगों ने ये तय कर लिया है कि तीसरी बार बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार हरियाणा में बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेंगे।'

2019 में बीजेपी को मिली 40 सीट

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर एक अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना 4 अक्टूबर को होनी है। हरियाणा में फिलहाल बीजेपी की सरकार है। उसकी चुनौती राज्य में अपनी सत्ता को बरकरार रखना है। पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी को सबसे ज्यादा 40 सीट मिली थी। कांग्रेस 31 सीट जीतकर मुख्य विपक्षी पार्टी बनी थी। जननायक जनता पार्टी (JJP) 10 सीट जीतने में सफल रही थी। 7 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी विधायक बने थे। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) को एक और हरियाणा लोकहित पार्टी को एक सीट पर जीत मिली थी।

बीजेपी ने JJP के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार बनाई थी। मनोहर लाल फिर से राज्य के मुख्यमंत्री बने थे जबकि JJP के दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री बने थे। हालांकि लोकसभा चुनाव में सीट साझेदारी को लेकर असहमति के बाद यह गठबंधन टूट गया। बाद में बीजेपी ने निर्दलीय विधायकों के समर्थन के दम पर अपनी सरकार बचा ली। कुछ दिनों के बाद बीजेपी ने मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया और नायब सिंह सैनी को राज्य की कमान सौंपी।

Advertisement

ये भी पढ़ें: क्या चिराग पासवान BJP से नाराज हैं? मोदी के हनुमान का बयान- PM मोदी के लिए मेरा प्यार अटूट, जबतक…

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 30 August 2024 at 22:32 IST