अपडेटेड 3 September 2024 at 16:58 IST

Haryana Election: हरियाणा चुनाव में AAP-CONG में होगा गठबंधन? कांग्रेस नेता ने दिया जवाब-लोग खुद...

राहुल गांधी हरियाणा विधानसभा चुनाव में लोकसभा चुनाव के जैसे AAP के साथ गठबंधन चाहते हैं। राहुल गांधी ने गठबंधन को लेकर राज्य के नेताओं से फीडबैक भी मांगा है।

Follow : Google News Icon  
Haryana Congress AAP Alliance
हरियाणा चुनाव में AAP-CONG में होगा गठबंधन? | Image: Republic

Haryana Congress AAP Alliance: हरियाणा विधानसभा चुनाव अब दिलचस्प हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) जहां मजबूती के साथ फिर से सत्ता में आने का दावा कर रही है, तो कांग्रेस के सामने बीजेपी को सत्ता से हटाने की चुनौती है। बीजेपी को रोकने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस गठबंधन के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहते हैं। गठबंधन को लेकर दोनों पार्टियों की तरफ से मिले-जुले बयान आ रहे हैं।

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, हरियाणा विधानसभा चुनाव में लोकसभा चुनाव के जैसे AAP के साथ गठबंधन चाहते हैं। राहुल गांधी ने गठबंधन को लेकर राज्य के नेताओं से फीडबैक भी मांगा है। गठबंधन की संभावनाओं को तलाश ने के लिए कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता को जिम्मेदारी दी गई है। अब गठबंधन पर कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव (T. S. Singh Deo) ने भी संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि 'राज्य के चुनाव में लोकल दल आपस में बात करते हैं। राज्यों की यूनिट को तय करना है कि वो क्या चाहते हैं। ये राज्य का चुनाव है, वो लोग खुद तय करेंगे।'

राहुल गांधी के बयान पर AAP का जवाब

आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राहुल गांधी के गठबंधन में रुचि दिखाने का स्वागत किया है। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर AAP नेता संजय सिंह ने कहा, 'उनके इस कथन का मैं समर्थन करता हूं। निश्चित तौर पर बीजेपी को हराना हम सब की प्राथमिकता है। लेकिन इसके बारे में आधिकारिक रूप से हमारे हरियाणा के प्रभारी से बातचीत करके सूचना अरविंद केजरीवाल को देंगे। उसके बाद इसपर कोई फैसाल लिया जाएगा।'

AAP-CONG में होगा गठबंधन?

कांग्रेस और AAP दोनों पार्टियों ने गठबंधन का फैसला राज्य स्तर पर छोड़ा है। आम आदमी पार्टी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव अकेली लड़ेगी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) भी कहते आए हैं कि हम अकेले दम पर चुनाव लड़कर बीजेपी को सत्ता से बाहर करेंगे। हरियाणा में जीत को लेकर कांग्रेस लगातार कॉन्फिडेंस दिखाती रही है बावजूद इसके राहुल गांधी, AAP से गठबंधन चाहते हैं। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'ममता बनर्जी ने 12 साल में कितने बलात्कारियों को सजा दिलवाई?', BJP ने बंगाल सरकार से पूछा सवाल

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 3 September 2024 at 16:58 IST