राम रहीम को पैरोल देने वाले पूर्व जेलर दादरी विधानसभा सीट से जीते, BJP के विधायक बने

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के पूर्व जेलर सुनील सांगवान ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी के रूप में हरियाणा की चरखी दादरी सीट पर जीत दर्ज की है।

Follow : Google News Icon  
Ram Rahim
राम रहीम सिंह | Image: Facebook

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के पूर्व जेलर सुनील सांगवान ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी के रूप में हरियाणा की चरखी दादरी सीट पर जीत दर्ज की है। पूर्व जेल अधीक्षक सांगवान ने कांग्रेस की मनीषा सांगवान को 1,957 वोटों से हराया।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए पांच अक्टूबर को मतदान हुआ था जबकि नतीजों की घोषणा मंगलवार को की गयी। सांगवान ने स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति लेते हुए हाल में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वह आखिरी बार गुरुग्राम जिले में तैनात थे और पांच अक्टूबर के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे।

सुनील सांगवान दादरी विधानसभा सीट से जीते

वह पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के बेटे हैं। सुनील सांगवान अपने कार्यकाल के दौरान कई जेलों में अधीक्षक रहे जिनमें रोहतक की सुनारिया जेल भी शामिल थी जहां डेरा प्रमुख बंद है। वह सुनारिया जेल में पांच साल तक तैनात रहे।

पिछले सप्ताह, हरियाणा सरकार से 20 दिन की पैरोल मिलने के बाद गुरमीत राम रहीम सिंह सुनारिया जेल से बाहर आया था। सिंह अपनी दो अनुयायियों के दुष्कर्म के जुर्म में 2017 से 20 साल की जेल की सजा काट रहा है। डेरा प्रमुख और तीन अन्य लोगों को 2002 में एक पत्रकार की हत्या के जुर्म में भी 2019 में दोषी ठहराया गया था। जब सांगवान सुनारिया जेल के अधीक्षक थे तो सिंह को कई बार पैरोल पर रिहा किया गया था।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Haryana: चुनाव से 2 दिन पहले पाला बदलने वाले अशोक तंवर के साथ हुआ 'खेला'

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड