Election Results 2024: हरियाणा की रानिया सीट पर दिलचस्प हुआ चुनाव, दादा पर पोता भारी; देगा पटखनी?
छह राउंड की काउंटिंग के बाद अर्जुन चौटाला 23 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर निर्दलीय मैदान में उतरे रणजीत चौटाला है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Haryana, Rania Seat Result: हरियाणा की सभी 90 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। मतगणना शुरू होने के बाद रुझान सामने आ रहे हैं, जो पल-पल में बदल रहे हैं। हरियाणा की ऐसी कई सीटें हैं, जिस पर सबकी नजरें टिकी हैं। रानिया विधानसभा सीट भी चर्चाओं में बनी है, क्योंकि यहां दादा और पोते के बीच फाइट है।
रानिया सीट पर रणजीत चौटाला और अर्जुन चौटाला के बीच मुकाबला है। यहां दादा रणजीत चौटाला के सामने अर्जुन चौटाला मैदान में है। रानिया सीट पर वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में अर्जुन चौटाला आगे चल रहे हैं।
23 हजार वोटों से अर्जुन चौटाला आगे
छह राउंड की काउंटिंग के बाद अर्जुन चौटाला 23 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर निर्दलीय मैदान में उतरे रणजीत चौटाला है। हालांकि अभी केवल छह ही राउंड की काउंटिंग हुई है। इसमें उलटफेर हो सकता है। हालांकि फिलहाल तो अर्जुन चौटाला अपने दादा पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं।
दादा vs पोते की फाइट
रानिया विधानसभा सीट पर इस बार रणजीत चौटाला निर्दलीय चुनाव लड़े थे। वह खट्टर सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वहीं, उनका पोता अर्जुन चौटाला इनेलो के टिकट पर मैदान में हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने सर्वमित्र कंबोज को अपना उम्मीदवार बनाया। रानिया सीट से इस बार BJP ने शीशपाल कंबोज पर दांव चला था। JJP ने इस सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारा और रणजीत चौटाला को समर्थन देने का ऐलान किया था। बात 2019 के चुनाव नतीजों की करें तो इस सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़े रणजीत चौटाला ने जीत हासिल की थी।
Advertisement
हरियाणा चुनाव में पलटा गेम
हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। रुझानों में पहले कांग्रेस ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी। हालांकि अब पार्टी पिछड़ती नजर आ रही है। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक हरियाणा में BJP ने 48 सीटों पर बढ़त बना ली है, तो वहीं कांग्रेस 35 सीटों पर फिलहाल आगे है। इसके अलावा अन्य पांच और INLD एक सीट पर आगे है।
यह भी पढ़ें: Haryana Election 2024: कांग्रेस को मिली बहुमत तो CM बनेंगी कुमारी शैलजा? रेस में हुड्डा का भी नाम