अपडेटेड 28 September 2024 at 23:44 IST

कल तक राम मंदिर का विरोध करने वाले हरे कृष्ण हरे राम गाएंगे: हरियाणा में विपक्ष पर CM योगी का तंज

विधानसभा चुनाव का प्रचार-प्रसार करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरियाणा में रैली की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष को जमकर घेरा।

Follow : Google News Icon  

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारे की हलचल तेज है। तमाम राजनीतिक दलों के दिग्गज पार्टी उम्मीदवारों के लिए वोट की अपील लेकरजनता के बीच पहुंच रहे है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज हरियाणा पहुंचे। हरियाणा में उन्होंने जमकर कांग्रेस समेत तमाम विपक्ष पर निशाना साधा।

सीएम योगी ने हरियाणा में कहा, "अब ये समझ आ रहा है कि अगर हम बंटे नहीं होते ना तो ना राम मंदिर टूटता ना कृष्ण जन्मभूमि गुलामी का ढ़ांचा तैयार होता और ना ही देश को गुलाम होना पड़ता। कभी नहीं होता। एक मजबूत और सुदृढ़ सरकार लाइए। जो कल तक राम मंदिर का विरोध कर रहे थे...यही लोग सड़कों पर हरे राम हरे कृष्ण का भजन गाते दिखाई देंगे।"

'दंगाई या तो जेल में हैं... या जहन्नूम की यात्रा पर जा चुके'

सीएम योगी ने कहा, "आज से सात साढ़े सात वर्ष पहले यूपी की क्या स्थिति थी? गुंडागर्दी चरम पर थी। हर तीसरे दिन दंगा होता था। बड़े-बड़े दंगे होते थे। महीनों तक कर्फ्यू लगा होता था। ना बेटियां सुरक्षित थी ना व्यापार। पलायन हो रहा था और साढ़े सात वर्ष में कोई दंगा नहीं हुआ। यूपी का दंगा बंद। दंगाई या तो जेल के अंदर हैं... या जहन्नूम की यात्रा पर जा चुके हैं। बाकी दूसरा कुछ भी नहीं है। ये तभी हो सकता है जब डबल इंजन की सरकार मजबूती के साथ चले।"

सीएम योगी ने कांग्रेस को घेरा

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा, "कांग्रेस ने माफिया को पनपाने का काम किया था। कांग्रेस माफिया राज, संगठित अपराध में लिप्त था। कौन ऐसा माफिया राज है, जिसका धब्बा कांग्रेस पर ना लगा हो। इस माफिया राज से मुक्ति चाहिए तो भाजपा एकमात्र विकल्प है।"

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1947 में देश की आजादी के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण तत्काल होना चाहिए था। विवाद भी नहीं था। कांग्रेस की सरकार चाहती तो तत्काल निर्णय लेती, कांग्रेस ने विवाद खड़ा करके बैरियर खड़े करवाए। कांग्रेस जिस समस्या का समाधान 65 वर्षों में नहीं कर पाई 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, 2017 में पीएम मोदी के आशीर्वाद और उनके आवाहन पर उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी और 2019 में राम मंदिर का विवाद सदैव के लिए समाप्त हो गया।

कांग्रेस देश की समस्या का नाम, BJP समाधान- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि मैं इसीलिए कहता हूं कांग्रेस ( Congress ) समस्या का नाम है। देश की जितनी भी समस्याएं यह सब कांग्रेस की देन है। देश के विभाजन की त्रासदी हो, देश के बंटवारे की त्रासदी हो, देश को जाति के नाम पर, क्षेत्र के नाम पर, भाषा के नाम पर कमजोर करने की बात हो, देश को आतंकवाद, नक्सलवाद, उग्रवाद और अपाजरता की भट्टी में धकेलना का काम, देश में भ्रष्टाचार परिवारवाद और भाई-भतीजावाद की प्रवृति को फैलाने का काम रहा हो, यह सभी कांग्रेस की देन है। कांग्रेस देश की समस्या का नाम है और दूसरी और भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) समाधान है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 180 सेकेंड की देरी की वजह से टूटा IIT में एडमिशन का सपना, CJI चंद्रचूड़ ने दिया मदद का आश्वासन

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 28 September 2024 at 21:09 IST