'यहां गीता का ज्ञान और सरस्वती के निशान हैं', हरियाणा के कुरुक्षेत्र से PM मोदी का चुनावी शंखनाद

पीएम मोदी ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र से चुनावी शंखनाद फूंका है। कुरुक्षेत्र में पीएम मोदी ने कहा कि यहां गीता का ज्ञान और सरस्वती के निशान हैं।

Follow : Google News Icon  
PM Modi in Doda
कुरुक्षेत्र में पीएम मोदी | Image: X

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गलियारों की हलचल तेज हो गई है। इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र पहुंचे। पीएम मोदी ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र से चुनावी शंखनाद फूंका है। चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कहा कि यहां गीता का ज्ञान और सरस्वती के निशान हैं।

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “हरियाणा में गीता का ज्ञान है। यहां सरस्वती सभ्यता के निशान हैं। ये गुरु गोविन्द सिंह की धरती है। मैं आपसे फिर एक बार हरियाणा में bjp की सरकार बनाने का निवेदन करने आया हूं। यहां का उत्साह देख कर मेरा राजनितिक अनुभव ये कहता है कि हरियाणा में बीजेपी की हैटट्रिक तय है।”

पिछड़े समाज से इस पद तक पहुंचना बड़ी बात है: PM मोदी

उन्होंने कहा कि नवीन जी बता रहें थे कि पिछले 50 साल में दिल्ली में जिसकी भी सरकार होती है, उसी की सरकार हरियाणा में होती है। कुरुक्षेत्र से तो मुख्यमंत्री खुद ही उमीदवार हैं। इतने काम समय में बहुत काम लोगों को इतनी लोकप्रियता मिलती है। हरियाणा का हर व्यक्ति कहता है कि हमारे मुख्यमंत्री अपनी विनम्रता से हमारे हरियाणा का गौरव बढ़ा देते हैं। पिछड़े समाज से निकल कर इस पद तक पहुंचना बहुत बड़ी बात है। 

हरियाणा के लोग अपनी जुबां के पक्के होते हैं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, "मुझे हरियाणा में बहुत वर्षो तक काम करने को मिला है। जब मैं मुख्यमंत्री की तारीफ सुनता हूं तो मन प्रसन्न हो जाता है। इनका विजन बहुत बड़ा है। आप अपने इस बेटे और बीजेपी को आशीर्वाद दीजिये। हमारे हरियाणा के लोग अपनी जुबां के पक्के होते हैं। एक बार जो वादा कर दिया वो कर दिया।बीजेपी ने भी हरियाणा से यही सीखा है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि बीजेपी जो कहती है वो जरूर कर के दिखाती है। अभी कुछ महीने पहले लोक सभा चुनाव के दौरान आपसे आशीर्वाद मांगने आया था और कहा था की पहले 100 दिन महत्वपूर्ण फेंसलो से भरा होगा। अभी 100 दिन नहीं हुए और 15 लाख करोड़ के काम शुरू करवा दिए हैं।  बीजेपी सरकार ने गरीबों के लिए 3 करोड़ पक्के घर मंजूर किया है। ये गरीब के सपनो का घोंसला होगा। उनके सपनों का लॉन्चिंग पद होगा। लोक सभा चुनाव के दौरान मैंने कहा था कि 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। और इन 100 दिनों के भीतर देश में 11 लाख से ज्यादा नई लखपति दीदी बन चुकी हैं,  जिसमें से सैकड़ों हरियाणा से हैं।

70 साल से ऊपर के बुजुर्ग को मुफ्त इलाज

उन्होंने कहा कि 2 दिन पहले हमने बहुत बड़ा फैसला है कि अब 70 साल की उम्र के ऊपर हर बुजुर्ग को 5 लाख का इलाज मुफ्त होगा। उसके इलाज का खर्चा आपके सेवक करेगा। देश के बुजुर्ग को दी गयी गुरंटी मोदी ने पूरी कर दी।  आप अपने बच्चो का ख्याल रखिये और आपके माता पिता का ख्याल आपका ये बीटा रख रहा है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: कोलकाता के एस एन बनर्जी रोड पर धमाका, एक महिला घायल, मौक पर पहुंची जांच टीम

Published By :
Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड