अपडेटेड 14 September 2024 at 14:05 IST
कांग्रेस ने गहलोत, माकन, बाजवा को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया
अशोक गहलोत, पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन तथा पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त कि
- चुनाव न्यूज़
- 1 min read

Haryana Elections 2024: कांग्रेस ने शनिवार को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन तथा पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया।
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गहलोत, माकन और बाजवा को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया।
हरियाणा की 90 विधानसभा सीट पर एक चरण में पांच अक्टूबर को मतदान होगा और मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।
यह भी पढ़ें: हरियाणा में चुनाव और ऐन मौके पर केजरीवाल की रिहाई... BJP या कांग्रेस किसका बिगड़ गया समीकरण?
Advertisement
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 14 September 2024 at 14:05 IST