हरियाणा चुनाव में 5 ऐसे कैंडिडेट, जिनके पास नहीं एक पैसा; आज जनता के हाथ है इन अमीरों की भी किस्मत
हरियाणा का ये विधानसभा चुनाव नायब सिंह सैनी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विनेश फोगाट, दुष्यंत चौटाला समेत प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के भविष्य का फैसला करेगा।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Haryana Voting: हरियाणा की जनता अगले 5 साल की कहानी लिख रही है। 90 विधानसभा सीटों पर मतदान है और जनता की जनता में 1031 उम्मीदवारों की किस्मत लिखी जा रही है। 2 करोड़ से ज्यादा मतदाता एक ही चरण में राज्य विधानसभा के लिए 90 सदस्यों को चुनने के लिए अपने वोट डाल रहे हैं। सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है।
हरियाणा का ये चुनाव मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विनेश फोगाट, जेजेपी के दुष्यंत चौटाला समेत प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के भविष्य का फैसला करेगा और साथ ही इस दौड़ में शामिल 1,027 अन्य उम्मीदवार भी मैदान में हैं। कई बड़े अमीर और कुछ गरीब प्रत्याशी भी शामिल हैं, जिसकी किस्मत जनता के हाथ है। हरियाणा में इस बार मतदाताओं की कुल संख्या 2.03 करोड़ है, जिसमें 1.07 करोड़ पुरुष वोटर्स और 0.95 करोड़ महिला वोटर्स शामिल हैं। फिलहाल यहां प्रत्याशियों की संपत्ति से जुड़े दिलचस्प आंकड़े देख लेते हैं।
हरियाणा के सबसे अमीर प्रत्याशी
- कैप्टन अभिमन्यु (नारनौद सीट-बीजेपी): 491 करोड़ की संपत्ति
- रोहतास सिंह (सोहना सीट- कांग्रेस): 484 करोड़ रुपये
- सावित्री जिंदल (हिसार सीट- निर्दलीय): 270 करोड़ रुपये
- कल्याण सिंह (सोहना सीट- निर्दलीय): 265 करोड़ रुपये
- सुनील बंसल (हिसार सीट- निर्दलीय): 165 करोड़ रुपये
- शक्ति रानी शर्मा (कालका सीट- बीजेपी: 145 करोड़ रुपये
- मोहित ग्रोवर (गुरुग्राम सीट- कांग्रेस): 144 करोड़ रुपये
- श्रृति चौधरी (तोशाम सीट- बीजेपी): 134 करोड़ रुपये
- गोपाल कांडा (सिरसा सीट- लोकहित पार्टी): 131 करोड़ रुपये
- दुष्यंत चौटाला (उचकाना सीट- जेजेपी): 122 करोड़ रुपये
हरियाणा के अन्य बड़े नेताओं की संपत्ति
- नायब सिंह सैनी (बीजेपी): 3.57 करोड़ रुपये
- भूपिंदर सिंह हुड्डा (कांग्रेस): 26.48 करोड़ रुपये
- अभय सिंह चौटाला (इनेलो): 61 करोड़ रुपये
- विनेश फोगाट (कांग्रेस): 3.10 करोड़ रुपये
3 सबसे कम संपत्ति वाले उम्मीदवार
- प्रवीण खरखौदा (खरखौदा सीट): कुल संपत्ति- 8 हजार रुपये
- भूपिंदर (अंबाला सिटी सीट): कुल संपत्ति- 10 हजार रुपये
- पताशो देवी (कैथल सीट): कुल संपत्ति- 10 हजार रुपये
ऐसे उम्मीदवार जिनकी संपत्ति शून्य
- मनीष (फरीदाबाद सीट)
- आबिद खान (बडकल)
- आदर्श बाल्यान (फरीदाबाद)
- राजीव खटक (बरवाला)
- सरिता (करनाल)
करोड़पति उम्मीदवार
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा में 1028 उम्मीदवारों में से 538 (लगभग 52 प्रतिशत) उम्मीदवार करोड़पति हैं। 2019 में 1138 में से 481 (42 फीसदी) उम्मीदवार करोड़पति थे। पार्टियों के भीतर धनबल वाले उम्मीदवारों को देखा जाए तो बीजेपी के 89 कैंडिडेट्स में से 85 (96 फीसदी) उम्मीदवार करोड़पति हैं। कांग्रेस के 89 में से 84, जेजेपी के 66 में से 46, इनेलो के 51 में से 34, आम आदमी पार्टी के 88 में से 52 और बहुजन समाज पार्टी के 35 में से 18 उम्मीदवार करोड़पति हैं। सभी पार्टियों से सारे उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 8.68 करोड़ रुपये के आसपास बैठती है।