अपडेटेड 21 March 2024 at 14:32 IST

चुनावों से पहले MP में कांग्रेस को झटका, कमलनाथ के करीबी और पूर्व मंत्री ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

Madhya Pradesh News : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेहद करीबी और मंत्री रह चुके दीपक सक्सेना ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

Follow : Google News Icon  
deepak saxena and kamal nath
दीपक सक्सेना और कमलनाथ | Image: Facebook/File

Lok Sabha Election : लोकसभा चुनावों से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी से धड़ाधड़ इस्तीफे हो रहे हैं। पिछले दिनों कई बड़े नेताओं ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया था और बीजेपी के पाले में चले गए। अभी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेहद करीबी और मंत्री रह चुके दीपक सक्सेना ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। दीपक सक्सेना ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी को अपना इस्तीफा भेजा है। 

पूर्व मंत्री और विधायक प्रतिनिधि दीपक सक्सेना ने जीतू पटवारी को भेजे पत्र में लिखा- ‘वर्तमान में व्यक्तिगत परेशानियों के कारण कांग्रेस की जवाबदारी निर्वहन नहीं कर पा रहा हूं। इसलिए मेरा कांग्रेस से इस्तीफा स्वीकर कर लिया जाए। मैं विधायक प्रतिनिधि और संगठन के सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं।’ इस बीच सूत्रों ने बताया है कि दीपक सक्सेना के बेटे अजय सक्सेना अपने समर्थकों के साथ आज शाम बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव में क्यों होती है जमानत राशि जब्त, कितने रुपए देने होते है?

कौन हैं दीपक सक्सेना?

छिंदवाड़ा से ताल्लुक रखने वाले दीपक सक्सेना कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके हैं। किसान परिवार से आने वाले दीपक सक्सेना ने 1974 में कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की थी। 1990 के बाद से वो 7 बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें छिंदवाड़ा जिला सरकारी केंद्रीय बैंक का अध्यक्ष भी बनाया था। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में दिग्विजय सिंह के साथ 5 साल तक वो सह-सचिव भी रहे।

Advertisement

कई बड़े नेताओं ने छोड़ी कांग्रेस

मध्य प्रदेश कांग्रेस से पिछले दो महीनों में कई बड़े नेता चले गए हैं। हाल ही में महू से पूर्व कांग्रेस विधायक अंतर सिंह दरबार और इंदौर से नेता पंकज संघवी पार्टी के कई अन्य नेताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उसके पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, पूर्व विधायक संजय शुक्ला (इंदौर-1), अर्जुन पालिया (पिपरिया), विशाल पटेल (देपालपुर) भी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए।

यह भी पढ़ें: सपा की नई लिस्ट में नहीं मौर्य, वरुण गांधी के खिलाफ भी उतारा उम्मीदवार

Advertisement

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 21 March 2024 at 13:38 IST